फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Citizens will have to wait for electric bus right now

शहरियों को अभी इलेक्ट्रिक बस का करना होगा इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Citizens will have to wait for electric bus right now
प्रयागराज। प्रयागराज शहर में इलेक्ट्रिक बस चलाने की सरकार ने भले ही अनुमति दे दी हो लेकिन अभी यहां इन बसों का संचालन अगले 3 माह तक होता हुआ शुरू दिखाई नहीं दे रहा है। रोडवेज प्रशासन द्वारा इलेक्ट्रिक बस के टर्मिनल के लिए नैनी में जमीन माघ मेले के पहले ही तय कर ली गई थी लेकिन अब तक उसकी रजिस्ट्री नहीं कराई जा सकी। यहां यमुना पुल के समीप तकरीबन 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर इलेक्ट्रिक बसों का टर्मिनल बनाया जाना है। केंद्र सरकार कि 'फेम इंडिया स्कीम 2' के तहत प्रयागराज में 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है। योगी सरकार की कैबिनेट से भी यह प्रस्ताव पास हो चुका है। पिछले सप्ताह स्मार्ट सिटी की बैठक में भी प्रयागराज में बस टर्मिनल को जल्द बनाए जाने की बात कही गई। नैनी में यूं तो इलेक्ट्रिक बस के टर्मिनल के लिए जमीन फाइनल हो चुकी है लेकिन अभी इसकी रजिस्ट्री की प्रक्रिया रोडवेज द्वारा नहीं की गई। रजिस्ट्री के बाद वहां जमीन का समतलीकरण एवं कई अन्य कार्य किए जाने हैं। इस बीच बारिश का भी मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में अब उम्मीद ही जताई जा रही है कि बारिश के बाद ही टर्मिनल निर्माण का काम रफ्तार पकड़ेगा और उसके बाद ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रयागराज में शुरू होगा ।इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक टीकेएस बिसेन ने बताया कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया जल्द ही करवा ली जाएगी और उसके बाद टर्मिनल बनाने का काम शुरू किया जाएगा। यहां वर्कशॉप के साथ इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए पॉइंट भी बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed