फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Circle rate to increase by 35% in extended areas, preparations underway to implement new rate list

Prayagraj : विस्तारित क्षेत्रों में 35 फीसदी तक बढ़ेगा सर्किल रेट, नई रेट लिस्ट लागू करने की तैयारी

Fri, 28 Nov 2025 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 01:28 PM IST
सार

निबंधन विभाग दिसंबर के दूसरे हफ्ते में नया सर्किल रेट लागू करने की तैयारी में है। विस्तारित क्षेत्र में सर्किल रेट में 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने जा रही है जबकि शहरी क्षेत्र में सीमित बढ़ोतरी होगी जो पांच से 10 फीसदी तक प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Circle rate to increase by 35% in extended areas, preparations underway to implement new rate list
rupees new - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

निबंधन विभाग दिसंबर के दूसरे हफ्ते में नया सर्किल रेट लागू करने की तैयारी में है। विस्तारित क्षेत्र में सर्किल रेट में 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने जा रही है जबकि शहरी क्षेत्र में सीमित बढ़ोतरी होगी जो पांच से 10 फीसदी तक प्रस्तावित है। बमरौली, झूंसी, नैनी और फाफामऊ की तरफ तेजी से विस्तार हो रहा है और जमीन की खरीद-फरोख्त तेजी से बढ़ी है। इन इलाकों में 20 से 35 फीसदी तक सर्किल रेट में वृद्धि प्रस्तावित है। ये ऐसे इलाके हैं जहां आमतौर पर बड़े भूखंड खरीदकर उन पर प्लाटिंग या बहुमंजिला आवासीय भवन बनवाए जा रहे हैं। जमीन की खरीद-फरोख्त के रोटेशन के साथ राजस्व बढ़े और आम लोगों को फायदा मिले, इसके लिए निबंधन विभाग नया प्रयोग करने जा रहा है।

विज्ञापन

 

विभाग ने तय किया है कि जितनी बड़ी जमीन होगी, उसके मूल्यांकन पर छूट भी उतनी अधिक दी जाएगी। 500 वर्ग मीटर से कम जमीन के बैनामे पर कोई छूट नहीं मिलेगी जबकि 500 से 1000 वर्ग मीटर तक 10 फीसदी, 1000 से 2000 वर्ग मीटर की जमीन के बैनामे पर 20 फीसदी, 2000 से 5000 वर्ग मीटर तक 30 फीसदी और 5000 वर्ग मीटर से अधिक जमीन के बैनामे पर मूल्यांकन में 40 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


ऐसे में बढ़ी हुई दरों पर बड़ा भूखंड खरीदने वालों को फायदा होगा और उस भूखंड पर बनने वाले बहुमंजिला आवासीय भवनों में फ्लैट लेने वाले आम लोगों को भी बहुत अधिक मूल्य नहीं चुकाना पड़ेगा। दूसरी ओर शहर में सिविल लाइंस, कटरा, चौक, अल्लापुर, मम्फोर्डगंज, सोहबतियाबाग, तुलारामबाग, अलोपीबाग, दारागंज, तेलियरगंज, रसूलाबाद, गोविंदपुर समेत अन्य इलाकों में जमीन कम होने के कारण यहां महज पांच से दस फीसदी की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार व्यावसायिक रेट में होगी सीमित बढ़ोतरी

इस बार व्यावसायिक सर्किल रेट में बहुत ही सीमित बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। कहीं-कहीं महज एक से दो फीसदी की वृद्धि प्रस्तावित है। एआईजी स्टाम्प राकेश चंद्रा का कहना है कि व्यावसायिक जमीन की खरीद-फरोख्त में कमी आई है जिसे ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक रेट में बहुत कम वृद्धि की जा रही है।

सात तहसीलों की रेट लिस्ट तैयार

एआईजी स्टाम्प राकेश चंद्रा के अनुसार सात तहसीलों की रेट लिस्ट तैयार की जा चुकी है और आठवीं तहसील की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में नई रेट लिस्ट लागू किए जाने की तैयारी है। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों में पांच से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। रेट लिस्ट को इस तरह से तैयार किया गया है कि आम व्यक्ति भी उसे आसानी से समझ सके। सभी तहसीलों में सामान्य अनुदेश एक जैसे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed