फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cinema halls likely to open soon, operators expect new films

सिनेमा हॉल जल्द खुलने के आसार, संचालकों को नई फिल्मों से उम्मीद

Fri, 18 Jun 2021 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Jun 2021 01:13 AM IST
सार

  • कोविड संक्रमण का बना हुआ है भय लेकिन स्टार कलाकारों की कई फिल्में रिलीज होने को हैं तैयार

विज्ञापन
Cinema halls likely to open soon, operators expect new films
cinema hall - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड संक्रमण के बीच 16 महीनों से नुकसान उठा रहे सिनेमा हॉल संचालकों को नई फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं। स्टार कलाकारों की कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इसलिए संचालक जल्द से जल्द हाल खोलने की अनुमति मांग रहे हैं। हालांकि , कोविड संक्रमण का भय अब भी बना हुआ है। ऐसे में ये फिल्में दर्शकों को हाल तक कितना खींच पाती हैं इसे लेकर सवाल बने हुए हैं।

विज्ञापन


कोविड संक्रमितों की संख्या में कमी के बाद बाजार खुल गए हैं। कई राज्यों में सिनेमा हॉल भी खुल गए हैं। यहां भ्भी संचालक हाल खोलने की अनुमति के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसे में यहां भी जल्द सिनेमा हॉल खुलने की बात कही जा रही है। संचालकों का कहना है कि 21 जून से बाजार खोलने की अवधि बढ़ाने की घोषणा की गई है। अब अगले चरण में सिनेमा हॉल खोलने की भी अनुमति मिलने की उम्मीद है। स्थिति सामान्य होने के बाद पिछले अक्तूबर में भी हॉल खोलने की अनुमति दी गई थी लेकिन दर्शकों में उत्साह नहीं दिखा था।

विज्ञापन

Cinema halls likely to open soon, operators expect new films
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला

हालांकि  इस बार संचालकों को काफी उम्मीदें हैं। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि पिछले वर्ष और अब के माहौल में अंतर है। इसके अलावा सितंबर में सिनेमा हॉल खुलने के बाद भी नई फिल्में रिलीज नहीं हुई थीं लेकिन इस बार कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि यदि एक जुलाई से हॉल खोलने की अनुमति मिल गई तो शुरुआत में कुछ दिक्कतें होंगी लेकिन जुलाई आखिरी तथा अगस्त के पहले सप्ताह में कई नई फिल्में रिलीज होंगी। ये फिल्में दर्शकों को खींचने में सफल होंगी। प्रभारी सहायक मनोरंजन कर अधिकारी का कहना है कि सिनेमा हाल खोलने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। कोविड प्रोटोकाल के तहत हाल खोलने की अनुमति दी जाएगी।

Cinema halls likely to open soon, operators expect new films
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हॉल खोलने की अनुमति के लिए सौंपा प्रत्यावेदन
संचालकों ने सिनेमा हॉल खोलने के लिए मुख्यमंत्री को प्रत्यावेदन सौंपा है। प्रत्यावेदन एसोसिएशन की प्रदेश इकाई की ओर से सौंपा गया। महासचिव आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति के साथ कई अन्य मांगें भी मुख्यमंत्री के सामने रखी गई हैं।

अनुमति के बावजूद खुले थे सिर्फ चार हॉल
कोरोना की पहली लहर के बाद पिछले वर्ष अक्तूबर में सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी गई थी लेकिन दर्शक ही नहीं पहुंचे। इसकी वजह से सिर्फ चार हॉल में फिल्में लगाई गईं लेकिन उनमें भी गिनती के दर्शक पहुंचे। इसकी वजह से अन्य संचालकाें ने हाल खोलने के लिए आवेदन ही नहीं किया।

तीन ने तो नहीं लिया लाइसेंस
शहर में कुल 12 सिनेमा हॉल तथा मल्टीप्लेक्स हैं। इनमें से भी तीन ने इस वर्ष लाइसेंस नहीं लिया है। कोविड संक्रमण की वजह से लगातार 16 महीनों से कई सिनेमा हॉल बंद हैं। अब भी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए हैं। ऐसे में तीन ने लाइसेंस के लिए आवेदन ही नहीं किया। हालांकि, नई फिल्में रिलीज होने के बाद हाल में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में इन तीन सिनेमा हॉल के भी संचालन की बात कही जा रही है।

एक हजार से अधिक हो चुके हैं बेरोजगार
कोविड संक्रमण की वजह से सिनेमा कारोबार भारी नुकसान हुआ है। शहर में करीब एक हजार लोगों की तो नौकरी चली गई है। चार को छोड़कर अन्य हाल पिछले 16 महीनों से बंद हैं। इसकी वजह इस पर निर्भर लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed