फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CHSL exma to be held on 17th of March

सीएचएसएल परीक्षा 17 से, बायोमिट्रिक अटेंडेंस पर सवाल

Sun, 15 Mar 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
CHSL exma to be held on 17th of March
CHSL exma to be held on 17th of March
एसएससी की परीक्षा में कोरोना वायरस के खतरे से परीक्षार्थी परेशान, तिथि आगे बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

प्रयागराज। कोरोना वायरस के खतरे के बीच कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) की 17 मार्च से शुरू हो रही परीक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, आयोग की ऑनलाइन परीक्षा में अटेंडेंस चेक करने के लिए बायोमिट्रिक का उपयोग होना है और इस व्यवस्था से परीक्षार्थियों में डर है। उनका कहना है कि कोरोना के संक्रमण के बीच बोयामिट्रिक अटेंडेंस से खतरा हो सकता है। परीक्षार्थियों ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।
17 मार्च से होने वाली सीएचएसएल परीक्षा एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यूपी-बिहार के 19 जिले में कुल 103 परीक्षा केंद्रों पर तीन सिफ्ट में ऑनलाइन होगी। इसमें देश भर में 41 लाख एवं मध्य क्षेत्र में 11 लाख परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। सबसे अधिक 26 केंद पटना, 14 केंद्र लखनऊ 11 केंद्र वाराणसी एवं आठ केंद्र प्रयागराज में बनाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है कि 10 से अधिक व्यक्ति किसी स्थान पर एकत्र न हों, ऐसे में सीएचएसएल परीक्षा के आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं। परीक्षा में शामिल हो रहे अजीत कुमार, राहुल सिंह, अतुल मिश्र का कहना है कि बायोमिट्रिक अटेंडेंस कैसे कराई जाएगी, जबकि केंद्र एवं राज्य सरकार ने सभी संस्थान एवं अपने कार्यालयों में बायोमिट्रिक अटेंडेस पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे से परेशान परीक्षार्थियों की चिंता को देखते हुए सोमवार तक इस संबंध में आयोग निर्णय लेगा कि परीक्षा के दौरान बायोमिट्रिक अटेंडेंस का क्या विकल्प रखा जाए। ऑनलाइन परीक्षा शिफ्ट में होगी, ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर एक साथ भीड़ नहीं बढ़ेगी। - राहुल सचान, निदेशक, एसएससी मध्य क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed