फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Christmas greetings, shared greetings

क्रिसमस की दी बधाइयां, बांटीं खुशियां

Tue, 26 Dec 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Christmas greetings, shared greetings
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों से सराबोर गिरजाघरों में सोमवार को उत्सव का उल्लास उमड़ा। प्रभु का आशीष सहेजने के साथ ही गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभाओं में देश में अमन-चैन कायम रखने के लिए  दुआएं मांगीं गईं। प्रार्थना की गई कि आपसी प्रेम और विश्वास बना रहे। सेंट पैट्रिक्स चर्च, जमुना चर्च, लाल गिरजाघर, सेंट पीटर्स, कटरा चर्च, होली ट्रिनिटी चर्च, सेंट पॉल्स चर्च, चौक चर्च, आदि में भी पर्व पर विशेष प्रार्थना हुईं। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। मेरी क्रिसमस से चर्च गूंजते रहे।
विज्ञापन


सेंट जोसेफ कैथिड्रल में पल्ली पुरोहित जेवियर फ्रांसिस ने विशेष प्रार्थना कराई। राष्ट्र में प्रेम, सद्भाव बढ़ने की कामना के साथ उन्होंने सभी को क्रिसमस और नए साल के लिए बधाई दी। कहा, दुखी मानवता के उद्धार की खातिर परमेश्वर ने अपने पुत्र को धरती पर भेजा है। उसके बताए मार्ग पर चलकर ही शांति मिलेगी। रेव्हरेंड फादर रॉल्फी डिसूजा ने चंगाई की प्रार्थना कराई। कहा,  प्रभु यीशु देने के लिए आए। मानव को भी देना सीखना चाहिए। हमें क्षमा चाहिए तो पहले क्षमा करें। बाइबिल के प्रमुख अंश पढ़ने के बाद जरूरतमंदों के लिए ऑफरिंग भी की गई जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से दान किया।
विज्ञापन


ऑल सेंट्स कैथिड्रल में हुई विशेष प्रार्थना में पल्ली पुरोहित रेव्हरेंड जी दाउद ने कहा, यीशु का आना आनंद और उत्साह देने वाला है। बुराइयों और घृणा को समाप्त करने के लिए ही यीशु ने जन्म लिया। उनका आना पूरी मानवता के लिए सुखदायी है। उन्होंने ऑल्टर पर जुटे मसीहियों को ब्रेड और दाखरस देने के बाद आशीर्वचन में समृद्धि, सुख-शांति की कामना की। रेव्हरेंड कमला सिंह ने पाप अंगीकार प्रार्थना का पाठ किया। इस मौके पर अनूप लारेंस, स्टेनली बेलटेल, स्मृति सिंह, इ.के सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल सेंट्स कैथिड्रल में कैंडल जलाकर मुरादें मांगने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। गिरजाघर परिसर में सुबह से ही लोगों का जुटना जारी रहा। चर्च के गेट पर कैंडल की दुकानें लगीं। कैंडल जलाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सेल्फी लेने में युवाओं से बुजुर्ग लोग होड़ लगाते दिखे। कॉफी की चुस्कियों संग एक दूसरे के घर आने और दावत का मेन्यू तय करते रहे। वहीं मानव एकता संघ की ओर से क्रिसमस पर्व अतरसुइया में मनाया गया। अध्यक्ष इरशाद अंसारी ने प्रभु यीशु  के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। विश्व शांति एवं आतंकवाद को रोकने के लिए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

रोमन कैथोलिक के इलाहाबाद धर्मप्रांत की ओर से सेंट जोसेफ कालेज मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय क्रिसमस मेला सोमवार से शुरू हुआ। बिशप मोस्ट रेव्हरेंड डॉ. राफी मंजली ने उद्घाटन किया। उन्होंने नगरवासियों को क्रिसमस एवं नववर्ष की बधाई दी। रवींद्र केसरवानी ने जादू से रोमांचित किया। सेंट जोसेफ स्कूल नैनी, सेंट जोसेफ कालेज, सेंट मेरी नर्सरी,बेथनी स्कूल, नाजरेथ हास्पिटल, सेंट एंथोनी इंटर कालेज के विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मनमोहा।

क्रिसमस मेले में बाउंसी, काररेस, फिश व्हील, चरखी और झूलों ने लुभाया। इतना ही नहीं मेले में खाने-पीने के भी कई प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। ऊंट की सवारी का मजा लेने में बच्चों के संग बुजुर्ग भी शामिल रहे। मेले में पहली बार अन्य प्रांतों के स्टाल भी लगे। यहां खरीदारी को महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित दृश्यावलियों की आकर्षक झांकि.यां सजाई गई थीं। इसमें यीशु के जीवन प्रसंगों सहित बाइबिल के कई संस्करण भी शामिल थे। मेले में लकी ड्रा निकाले गए। बतौर मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। संयोजक फादर रॉल्फी डिसूजा, पल्ली पुरोहित फ्रांसिस जेवियर, फादर विल्सन, जैकब डीसूजा समेत कई स्कूलों के  शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी शामिल हुए। संचालन फादर इसीडोर डिसूजा ने किया। मेले का समापन 27 दिसंबर  को होगा।


ऑल सेंट्स कैथिड्रल और सेंट जोसेफ कैथिड्रल सहित सभी गिरजाघरों के करीब मेला लगा, जहां उत्सव का आनंद सहेजने के लिए मसीहियों के साथ ही बड़ी संख्या में गैर मसीही भी जुटे। चर्च के करीब बच्चों के खेल-खिलौनों के अतिरिक्त स्टार, सेंटा ड्रेस. क्रॉस, सलीब, क्रिसमस ट्री सहित अन्य सजावटी सामानों और खाने-पीने की चीजों की दुकानें पटरियों पर सजी रहीं। बड़ी संख्या में गैर मसीहियों ने भी पर्व की खुशियां सहेजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed