फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Christian songs echoed in Jesus worship

यीशु आराधना में गूंजे मसीही गीत

Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Christian songs echoed in Jesus worship
Christian songs echoed in Jesus worship - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च में शनिवार को श्रद्धापूर्वक कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। पादरी प्रवीण मैसी की देखरेख में हुई कैंडल लाइट सर्विस आराधना में कई चर्चों और संस्थाओं के क्वाअर्स ने मसीही गीत प्रस्तुत किए। मोजेज, रिनी डेनियल और नवीन बेंजामिन ने विशेष आराधना गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

पादरी राजेश किदर ने आपसी प्रेम, भाईचारा का संदेश दिया। कहा, ईश्वर ने हमें मानवता का संदेश बांटने के लिए भेजा है, हमें कोशिश करनी चाहिए कि हमारे आचरण से किसी को किसी भी तरह का कोई कष्ट न पहुंचे। दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। संचालन मेथेनियल लारेंस ने किया। कार्यक्रम में डॉ.शीन मोजेज, डॉ.ईजे डेविड, जेम्म लारेंस, विजय शेपर्ड, किरिल जेम्स आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ऑल सेंट्स कैथिड्रल में डायोसिसन मेला आज
चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया की लखनऊ डायोसिस की ओर से रविवार को ऑल सेंट्स कैथिड्रल परिसर में डायोसिसन मेला आयोजित किया जाएगा। पादरी प्रवीण मैसी के मुताबिक मेला दिन में दो बजे आरंभ होगा। इसमें लखनऊ डायोसिस से जुड़े सभी पादरी, प्रधानाचार्य, संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed