फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chip caught in the Anandwa petrol pump, Machine Seed

अंदावा के पेट्रोल पंप में पकड़ी गई चिप, मशीन सीज

Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chip caught in the Anandwa petrol pump, Machine Seed
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
इलाहाबाद में भी चिप लगाकर पेट्रोल चोरी का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की ओर से गठित विशेष टीम ने शनिवार को अंदावा के मधु ऑटो मोबाइल के एक मशीन में चिप पकड़ी। मशीन सीज कर दी गई है। डिवाइस समेत पूरी किट भी सील कर दी गई, जिसे जांच के लिए मशीन बनाने वाली कंपनी को भेजा जाएगा। इसके अलावा पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट तथा शासन के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विशेष अभियान के तहत पेट्रोल पंपों पर छापेमारी का शनिवार को तीसरा दिन था। आपूर्ति विभाग के एआरओ निलेश उत्पल, सुशील यादव, वरिष्ठ बॉट माप निरीक्षक अभिषेक रंजन आदि अफसराें ने पुलिस फोर्स, बीपीसीएल और एचपीसीएल के विशेषज्ञों के साथ अंदावा तथा आसपास के चार पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। तीन पेट्रोल पंपों पर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली लेकिन मधु ऑटो मोबाइल की एक मशीन में अतिरिक्त डिवाइस लगी हुई थी। यह पेट्रोल पंप किसी पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार का बताया जा जा रहा है। पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मशीन खोलने से मना कर दिया। उनका कहना था कि मशीन दो दिन से एयर ले रही है।
विज्ञापन


इसलिए खुल नहीं पाएगी, लेकिन अफसरों का दबाव बढ़ने पर वे पीछे हट गए। एआरओ नीलेश उत्पल ने बताया कि जांच में विशेषज्ञों ने पाया कि मशीन के पल्सर में अतिरिक्त डिवाइस लगी है। वह कंपनी की ओर से नहीं लगाई गई थी। मौके पर कोई रिमोट नहीं मिला। इसलिए यह कह पाना मुश्किल है कि चिप रिमोट से संचालित हो रही थी या नहीं। इसकी जांच होगी। इस तरह से मशीन में चिप मिलने की सूचना पर एडीएम आपूर्ति लक्ष्मी शंकर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एडीएम ने बताया कि अतिरिक्त डिवाइस से स्पष्ट है कि वहां कोई गड़बड़ी हो रही थी। मशीन सीज कर दी गई है। पल्सर के साथ चिप भी सील कर दी गई है। उसे कंपनी को भेजा जाएगा। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed