फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   china destroyed the world by sending virus

चीन ने वायरस भेजकर तबाह की दुनिया

Sun, 07 Jun 2020 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
china destroyed the world by sending virus
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रफल-चार प्रमुख नरेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि चीन एक गैर जिम्मेदार देश है। उससे पूरी दुनिया आजिज आ गई है। कोरोना वायरस भेजकर चीन ने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया है। वह पड़ोसियों की सीमा को भी लांघता जा रहा है। ऐसे विस्तारवादी देश से पूरी दुनिया को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

विश्व संवाद केंद्र द्वारा ‘महाशक्ति, आर्थिक विकास और चीन के मिथक’ विषय पर आयोजित वेव संवाद में बतौर मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी चीन ने विश्व की मदद करने के स्थान पर ठगने का प्रयास किया। अपने मित्र पाकिस्तान को भी उसने नहीं बख्शा, जबकि दूसरी ओर भारत ने पूरी दुनिया की दिल खोलकर मदद की। कहा, चीन नकली माल की असली दुकान है। नरेंद्र सिंह ने कहा, भारत में रहने वाले कुछ लोग अब भी चीन का गुणगान करने से पीछे नहीं हैं। आज मार्क्स का दर्शन विफल हो चुका है। पूरी दुनिया साम्यवाद से तौबा कर रही है। भारत हमेशा से विश्व का मार्गदर्शन करता आया है। उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि वह चीनी उत्पाद का बहिष्कार करें, चीन स्वयं खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

विषय प्रवर्तन प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी तथा संचालन सह प्रांत प्रचार प्रमुख अंबरीश कुमार ने किया। इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता संस्थान के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश सिंह, अत्रि भारद्वाज, प्रांत के सोशल मीडिया प्रभारी चारु मित्र, अमित गुप्ता समेत अन्य बुद्धिजीवियों ने अलग-अलग स्थानों से वेब संवाद में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed