फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children will go to school on Vasant Panchami holidays end in the new calendar, teachers' holidays reduced

Holiday : वसंत पंचमी पर स्कूल जाएंगे बच्चे, नए कैलेंडर में छुट्टी खत्म, नए साल में शिक्षकों की छुट्टियां घटीं

Fri, 27 Dec 2024 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 01:07 PM IST
सार

नए साल में शिक्षकों को 31 अवकाश मिलेंगे। इस बार तीन रविवार को तीन छुट्टियां पड़ रही हैं। बसंत पंचमी तीन फरवरी सोमवार को पड़ रही है। जबकि, अनंत चतुर्दशी छह सितंबर शनिवार को है। अनंत चतुर्दशी पर पहली बार छुट्टी घोषित हुई है। यह सूची सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है।

विज्ञापन
Children will go to school on Vasant Panchami holidays end in the new calendar, teachers' holidays reduced
छुट्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के प्राइमरी स्कूलों के लिए 2025 का कैलेंडर जारी हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को नई अवकाश तालिका जारी कर दी। नए कैलेंडर में बसंत पंचमी का अवकाश समाप्त कर दिया गया है, जबकि अनंत चतुर्दशी पर छुट्टी घोषित की गई है।

विज्ञापन


वहीं, नए साल में शिक्षकों को 31 अवकाश मिलेंगे। इस बार तीन रविवार को तीन छुट्टियां पड़ रही हैं। बसंत पंचमी तीन फरवरी सोमवार को पड़ रही है। जबकि, अनंत चतुर्दशी छह सितंबर शनिवार को है। अनंत चतुर्दशी पर पहली बार छुट्टी घोषित हुई है। यह सूची सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन


वहीं, हरतालिका तीज, करवाचौथ, संकठा चतुर्थी और ललई छठ, जीउतिया, अहोई अष्टमी का अवकाश शिक्षिकाओं, जबकि पितृ विसर्जन का अवकाश शिक्षक/शिक्षिकाओं को देय होगा। 2025 में मिलने वाले 31 अवकाश में से तीन रविवार को पड़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रामनवमी 31 मार्च और मोहर्रम छह जुलाई रविवार को है। वहीं, दस अवकाश ऐसे हैं जो शनिवार या सोमवार को पड़ रहे हैं। इनमें रविवार को जोड़ने पर दो दिन की छुट्टी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख त्योहारों की तिथि

गुरु गोविंद सिंह जयंती छह जनवरी, मकर संक्रांति 14 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, संत रविदास जयंती 12 फरवरी, महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होलिका दहन 13 और होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, नरक चतुर्दशी 20 अक्तूबर, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर को है। बकरीद सात जून, रक्षाबंधन नौ अगस्त, जन्माष्टमी 16 अगस्त, अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर को है।

प्राइमरी स्कूलों की अवकाश तालिका जारी की गई है। विभाग के निर्देश पर इसे जिले के सभी विद्यालयों में लागू कराया जाएगा। - प्रवीण कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed