{"_id":"6a4182860b7a9fa22b0d65e0","slug":"children-were-administered-the-polio-vaccine-at-the-booths-allahabad-news-c-407-1-sald1005-16658-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बच्चों को बूथों पर पिलाई गई पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बच्चों को बूथों पर पिलाई गई पोलियो की दवा
Mon, 29 Jun 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
0-5 वर्ष के बच्चों को रविवार को पोलियो की खुराक दी गई। मेजा में बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए 139 बूथ बनाए गए थे। बूथों पर सुबह आठ बजे से ही पोलियो की खुराक बच्चों को देनी शुरू कर दी गई थी। मेजा खास के पंकज गुप्ता ने बताया कि गर्मी और धूप अधिक होने से बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। अंतरी अमिलिया के राकेश पांडेय ने बताया कि बूथ पर गुब्बारे नहीं लगाए गए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई है। सोमवार से बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी।
इधर, शंकरगढ़ में बच्चों की खिलखिलाहट और दो बूंद जिंदगी की के संदेश के साथ अभियान की शुरुआत हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. अनूप सिंह, डॉ. विनोद सिंह, बीपीएम अभिषेक मिश्रा, सीपीएम अजय कुमार, संजय प्रजापति, काउंसलर नंदलाल, करण और दिलीप आदि रहे। इधर, कोरांव सीएचसी में अभियान का शुभारंभ भाजपा यमुनापार जिले की जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद ने किया। मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केबी सिंह, डॉ. अखिलेश शुक्ला, डॉ. दीप्ति सोनकर, गीता यादव और गीता सिंह रहे।