{"_id":"5c73d3b8bdec2208d27b2610","slug":"children-got-training-at-learning-corner-for-all-around-development","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरे कागजों पर निखरे हाथों के हुनर, कुंभ के लर्निंग कार्नर में बच्चों को दिया जा रहा प्रशिक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरे कागजों पर निखरे हाथों के हुनर, कुंभ के लर्निंग कार्नर में बच्चों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Mon, 25 Feb 2019 05:10 PM IST
देव कश्यप
नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञान, विज्ञान और कलाओं से दूर मजदूरों के बच्चों ने अपने हाथों की जादूगरी से सबकों चौंका दिया है। कुंभ मेले में अस्थायी प्राथमिक विद्यालय के लर्निंग कार्नर में बच्चों द्वारा बने आकर्षक चित्रों में इनकी कलाकारी देखने को मिल रही है। बच्चों द्वारा बनाए गए कागजों पर मनोहारी तिरंगे, गार्डन में आम, फूल जैसे चित्रों ने सभी को इनकी प्रतिभा का कायल बना दिया।
विज्ञापन
जिसे देख लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं। मेले में चार मार्च तक चलने वाले अस्थायी प्राथमिक विद्यालय बड़े ही उत्साह के साथ संंचालित किया जा रहा है। इसमें बच्चों के सर्वांगीर्ण के लिए बौद्धिक, मानसिक विकास के साथ ही रोजगार परक शिक्षाएं जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ताकि इनमें आत्मनिर्भरता आए।
विज्ञापन
'मैजिक वर्ल्ड' का किया आयोजन
इसके साथ ही बच्चों कों ज्ञान, विज्ञान का प्रशिक्षण देने के साथ चित्र कला में माहिर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए बच्चों को आकर्षक चित्र बनाने के लिए दिया गया। जिसका नाम टीचरों ने 'मैजिक वर्ल्ड' रखा। इसमें बच्चों ने आम, फूल और राष्ट्रीय ध्वज बहुत ही बेहतर तरीके से बनाया। जिसे देख लोंगो को विश्वास नहीं हुआ कि श्रमिकों के बच्चों अपने हाथों का इतनी बेहतरीन चित्रकारी कर सकते हैं।
लर्निंग कार्नर की हेड वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि, बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से शिक्षा दी जाती है, ताकि इनमें ज्ञान में विस्तार हो। उन्होंने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को परखने के लिए अन्य प्रयोग किए जाते हैं। इसी में एक है 'मैजिक वर्ल्ड' है। इसके जरिए बच्चों को सादे पन्ने पर चित्र बनवाए गए।
लर्निंग कार्नर की हेड वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि, बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से शिक्षा दी जाती है, ताकि इनमें ज्ञान में विस्तार हो। उन्होंने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को परखने के लिए अन्य प्रयोग किए जाते हैं। इसी में एक है 'मैजिक वर्ल्ड' है। इसके जरिए बच्चों को सादे पन्ने पर चित्र बनवाए गए।