फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Child sexual abuse in children's home, child welfare committee sent report

प्रयागराज : बाल गृह में बच्चे का यौन शोषण, बाल कल्याण समिति ने भेजी रिपोर्ट

Thu, 22 Sep 2022 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

समिति के समक्ष एक अन्य बच्चे ने बाल गृह के कर्मचारियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए। रिपोर्ट के अनुसार समिति ने इस बाबत अधीक्षक को बुलाकर जानकारी दी। साथ ही रिपोर्ट मांगी लेकिन अधीक्षक की तरफ से अभी तक कोई आख्या प्रस्तुत नहीं की गई है।

विज्ञापन
Child sexual abuse in children's home, child welfare committee sent report
child demo, child crime, child - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजरूप स्थित बाल गृह में बच्चे के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। अभिभावकों की शिकायत पर बाल कल्याण समिति की ओर से रिपोर्ट जिला प्रोबेशन के माध्यम से डीएम को भेज दी गई है। हालांकि, डीएम ने इस तरह की किसी शिकायत से इंकार किया है। उनका कहना है कि इस बाबत कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। समिति की ओर से दो दिन पहले ही डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अनुसार बाल गृह में रह रहे बच्चों के अभिभावकों ने समिति के सामने शिकायत की है कि बच्चों का यौन शोषण किया जाता है। एक बच्चे की मां ने कपड़े में ब्लड लगे होने की शिकायत की है।

विज्ञापन



समिति के समक्ष एक अन्य बच्चे ने बाल गृह के कर्मचारियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए। रिपोर्ट के अनुसार समिति ने इस बाबत अधीक्षक को बुलाकर जानकारी दी। साथ ही रिपोर्ट मांगी लेकिन अधीक्षक की तरफ से अभी तक कोई आख्या प्रस्तुत नहीं की गई है। रिपोर्ट के अनुसार बाल गृह में बच्चाें के साथ मारपीट की कई शिकायतें हैं। इसके अलावा भी गंभीर शिकायत हैं। रिपोर्ट के अनुसार बच्चों को ठीक से खाना नहीं मिलता। इसकी वजह से कई बच्चे कुपोषण का शिकार हो गए हैं।

विज्ञापन

क्षय रोग से पीड़ित दो बच्चों को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी देखभाल के खिलाफ भी बाल गृह के बच्चों की ड्यूटी लगाई गई थी। समिति की जांच में यह शिकायत सही पाई गई। इससे अन्य बच्चों के भी संक्रमित होने का खतरा बन गया है। रिपोर्ट में बाल गृह में बिस्तर, पंखा आदि की भी ठीक व्यवस्था नहीं होने की बात कही गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र का कहना है कि यौन उत्पीड़न के शिकायत की जानकारी नहीं है। वहीं डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि बाल कल्याण समिति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। यौन उत्पीड़न की शिकायत की बात गलत है।

बाल सरंक्षण गृह का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निरीक्षण का आदेश

डीएम संजय कुमार खत्री ने बुधवार को हुई बाल कल्याण समिति की बैठक में हेमवंती देवी बाल सरंक्षण गृह का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निरीक्षण कराने का आदेश दिया। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी से जल्द आख्या प्रस्तुत करने केलिए कहा। डीएम ने सहयोग संस्था की खामियों को भी दूर करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने सभी सरंक्षण गृहों के निरीक्षण का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इनमें पढ़ाई, इलाज आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


डीएम ने समिति की समीक्षा बैठक लंबे से नहीं होने तथा सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट मिलने में देरी पर नाराजगी जताई तथा सुधार के निर्देश दिए। मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों को बेहतर सुविधा कहां उपलब्ध हो सकती है, इस बाबत संबंधित पक्षों संग पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने उत्पीड़न के खिलाफ बच्चों का जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा, समिति के अध्यक्ष डॉ.अखिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed