{"_id":"5dfbcb8b8ebc3e87f0306b99","slug":"child-dies-after-being-crushed-by-a-tanker-allahabad-news-ald263452335","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से कुचलकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से कुचलकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में ट्रैंकर की चपेट में आने से बच्चे की मौत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
सड़क पार कर रहा बालक तेल टैंकर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित टैंकर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। उधर बालक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी त्रिभुवन सरोज उर्फ बबऊ का पुत्र किशन सरोज (10) गुरुवार की दोपहर में अपने गांव के पास ही बेर तोड़ रहा था। बेर तोडने के बाद वह कुंडा-जेठवारा मार्ग को पार करने लगा। इसी दौरान तेल लादकर कुंडा की ओर से आ रहे टैंकर की चपेट में वह आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर चालक टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास कर रहा था। इसके चलते रगडने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर ट्रैंकर चालक को पकड़ लिया। उधर जब तक बालक को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हेा गई। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में ट्रैंकर की चपेट में आने से बच्चे की मौत पर बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH