फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister Yogi Adityanath in Prayagraj live news updte in hindi

प्रयागराज : योगी आदित्यनाथ बोले- यह प्रयागराज की धरती है, यह अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती

Tue, 02 May 2023 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 May 2023 01:25 PM IST
सार

प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रयागराज की धरती है यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है। प्रकृति न्याय जरूर करती है। कुछ लोगों ने जिले को अन्याय और अत्याचार का अड्डा बना लिया था। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ता को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पार्टी है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath in Prayagraj live news updte in hindi
प्रयागराज में आयोजित जनसभा में सीएम को गदा भेंट करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रयागराज की धरती है यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है। प्रकृति न्याय जरूर करती है। अतीक और अशरफ का नाम लिए बगैर कहा कि कहा कि जो जैसा करेगा उसको वैसा ही फल मिलता है। जिन लोगों ने अन्याय किया था प्रकृति ने न्याय कर दिया।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने प्रयागराज की धरती को अन्याय और अत्याचार का केंद्र बना दिया था, लेकिन यह धरती सबका हिसाब बराबर करके रख देती है। कहा कि प्रकृति न अन्याय करती है न ही अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त करती है। तुलसीदास ने रामचरित मानस में लिखा है जो जैसा कर्म करता है उसको वैसा ही फल मिलता है।

विज्ञापन

Chief Minister Yogi Adityanath in Prayagraj live news updte in hindi
सीएम योगी की लीडर रोड मैदान पर आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ता को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कहा कि उत्तर प्रदेश कि पहचान कट्टे से नहीं आईटी स्किल के रूप में जानी जाएगी। 2025 का कुंभ ऐतिहासिक होगा। स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित होगा। इसके लिए अभी से लगना होगा।

योगी ने कहा कि चार करोड़ लोगों को आवास, आठ करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। 220 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का मतलब सबका साथ और सबका विकास। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सबका विकास किया जा रहा है।

Chief Minister Yogi Adityanath in Prayagraj live news updte in hindi
सीएम योगी की सभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

योगी ने गिनाईं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं

उन्होंने जनधन योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास योजना, मुफ्त अनाज और किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं को गिनाया। साथ ही भाजपा के प्रत्याशी गणेश केसरवानी की मंच से तारीफ की। कहा कि गणेश एक सामान्य कार्यकर्ता है। पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता को चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। 

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल और सांसद विनोद सोनकर मंच पर पहुंच गए हैं। मंच पर पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन समेत प्रयागराज के सभी विधायक मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed