फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister Yogi Adityanath can come tomorrow, will give final shape to President Murmu's program

Mahakumbh : कल आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपति मूर्मू के कार्यक्रम को देंगे अंतिम रूप

Fri, 03 Jan 2025 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 12:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज आ सकते हैं। उनकी मौजूदगी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath can come tomorrow, will give final shape to President Murmu's program
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज आ सकते हैं। उनकी मौजूदगी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 13 जनवरी को महाकुंभ की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति का 10 जनवरी को महाकुंभ क्षेत्र में आगमन प्रस्तावित है। उनका दिन में 11 बजे आना संभावित है और तीन घंटे से अधिक समय तक रहेंगी।

विज्ञापन


वह गंगा पूजन कर महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत करेंगी। इसके अलावा अक्षयवट का दर्शन-पूजन भी करेंगी। वह संविधान गैलरी समेत कई अन्य निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण भी कर सकती हैं। हालांकि, राष्ट्रपति के आगमन का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री का शनिवार को कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री को बृहस्पतिवार को ही आना था लेकिन नहीं आए। अब शनिवार को मुख्यमंत्री के आने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी उनका भी प्रोटोकाल नहीं आया है।
विज्ञापन


आठ को भी आ सकते है सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आठ जनवरी को भी आगमन संभावित है। वह राष्ट्रपति के आगमन तथा महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed