फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister will stay for six hours, will take stock of the preparations for Mahakumbh and PM Modi's progra

Prayagraj : छह घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री, महाकुंभ और पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

Fri, 06 Dec 2024 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

वाराणसी से चलकर मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर यहां दिन में करीब एक बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे तथा मेला एवं जिला प्रशासन संग बैठक में महाकुंभ और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह भाजपा के पदाधिकारियों संग भी बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister will stay for six hours, will take stock of the preparations for Mahakumbh and PM Modi's progra
संगम तट पर महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज आ रहे हैं। वह यहां छह घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। वाराणसी से चलकर मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर यहां दिन में करीब एक बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे तथा मेला एवं जिला प्रशासन संग बैठक में महाकुंभ और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह भाजपा के पदाधिकारियों संग भी बैठक करेंगे।

विज्ञापन


बैठक के बाद मुख्यमंत्री अलोपीबाग फ्लाईओवर एवं मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद परेड में आयोजित कार्यक्रम में खोया पाया केंद्र तथा पब्लिक एकमोडेशन सेंटर का उद्धाटन करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वह सुरक्षा कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री का अखाड़ों तथा अन्य संस्थाओं के संतों संग बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री संगम क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए झूंसी की तरफ रिवर फ्रंट रोड का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में अरैल में त्रिवेणी पुष्प, शिवालय पार्क, नैनी एसपीटी आदि कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को करीब सवा सात बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed