{"_id":"5fd8cea18ebc3e3fc3152c5e","slug":"chief-minister-will-see-preparations-for-magh-mela-today-will-also-review-security-measures-in-view-of-corona-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज देखेंगे माघ मेला की तैयारी, कोरोना प्रोटोकाल के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की भी करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज देखेंगे माघ मेला की तैयारी, कोरोना प्रोटोकाल के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की भी करेंगे समीक्षा
Tue, 15 Dec 2020 08:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर में होंगे। वह माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से देर रात तक तैयारी चलती रही। प्रशासन और पुलिस के आला अफसर भी मेला क्षेत्र तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम वाले अन्य स्थलों पर डटे रहे।
मुख्यमंत्री यहां चार घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। प्रोटोकाल के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर करीब 11 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सीधे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। करीब पौने एक बजे वह सर्किट हाउस आएंगे। करीब 50 मिनट का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दिन में 1.30 से तीन बजे के बीच वह भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रोटोकाल में माघ मेला से संबंधित बैठक का जिक्र नहीं है लेकिन अफसरों के अनुसार भाजपा नेताओं संग वार्ता के बाद वह मेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उनका माघ मेला क्षेत्र के निरीक्षण का भी कार्यक्रम संभावित है। बैठक में मेला के स्वरूप के साथ कोविड संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री को हिंदुस्तानी एकेडमी में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में भी शामिल होना था लेकिन अब वह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने इस बार अपने सिंबल पर चुनाव लडने की घोषणा की है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में करीब डेढ़ वर्ष शेष हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की बैठक में दोनों चुनाव की रणनीति पर चर्चा की बात कही जा रही है। बैठक में जिस तरह से मंडल के सभी सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षक्षों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है उसे देखते हुए इस चर्चा को और बल मिल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री यहां चार घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। प्रोटोकाल के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर करीब 11 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सीधे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। करीब पौने एक बजे वह सर्किट हाउस आएंगे। करीब 50 मिनट का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दिन में 1.30 से तीन बजे के बीच वह भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
प्रोटोकाल में माघ मेला से संबंधित बैठक का जिक्र नहीं है लेकिन अफसरों के अनुसार भाजपा नेताओं संग वार्ता के बाद वह मेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उनका माघ मेला क्षेत्र के निरीक्षण का भी कार्यक्रम संभावित है। बैठक में मेला के स्वरूप के साथ कोविड संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री को हिंदुस्तानी एकेडमी में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में भी शामिल होना था लेकिन अब वह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंचायत और विधानसभा चुनाव की बनेगी रणनीति
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे को पंचायत और विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां करीब डेढ़ घंटे तक पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से शुरू होने वाले धन संग्रह अभियान पर भी चर्चा संभावित है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने इस बार अपने सिंबल पर चुनाव लडने की घोषणा की है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में करीब डेढ़ वर्ष शेष हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की बैठक में दोनों चुनाव की रणनीति पर चर्चा की बात कही जा रही है। बैठक में जिस तरह से मंडल के सभी सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षक्षों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है उसे देखते हुए इस चर्चा को और बल मिल रहा है।