फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister Shivraj Singh Chouhan immersed father-in-law's bones in Sangam

पत्नी संग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ससुर की अस्थियों का संगम में किया विसर्जन 

Sun, 29 Nov 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan immersed father-in-law's bones in Sangam
prayagraj news : ससुर की अस्थियां विसर्जन करने प्रयागराज संगम पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : prayagraj

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ ससुर घनश्याम दास मसानी की अस्थियां लेकर प्रयागराज पहुंचे। यहां गंगा-यमुना के संगम पर उन्होंने विधि विधान से अपने साले अरुण मसानी और संजय मसानी के साथ पूचन अर्चन कर ससुर की अस्थियां संगम में विसर्जित की। 

विज्ञापन

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan immersed father-in-law's bones in Sangam
prayagraj news : ससुर की अस्थियां विसर्जन करने प्रयागराज संगम पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : prayagraj

महाराष्ट्र के गोंडिया से चार्टेड प्लेन से शिवराज सिंह चौहान सुबह 11.30 बजे के आसपास प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनकी अगुवाई की। एयरपोर्ट से सभी लोग सीधे बाघम्बरी मठ पहुंचे। वहां अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की। इसके बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीआईपी घाट से स्टीमर द्वारा संगम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan immersed father-in-law's bones in Sangam
prayagraj news : प्रयागराज पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : prayagraj

यहां विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद स्वर्गीय घनश्याम दास मसानी की अस्थियां संगम में विसर्जित की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंदी भी मौजूद रहे। विसर्जन के बाद एक बार फिर सभी लोग बाघम्बरी मठ पहुंचे। यहां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर भी प्रोटोकाल के तहत पहुंचे। मठ में ही प्रसाद ग्रहण कर मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। शाम 5.30 बजे वह चार्टेड प्लेन से रवाना हो गए। 

विज्ञापन

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan immersed father-in-law's bones in Sangam
prayagraj news : ससुर की अस्थियां विसर्जन करने प्रयागराज संगम पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : prayagraj

शिवराज सिंह के ससुर  का 19 नवंबर को हुआ था निधन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्याम दास मसानी का 88 वर्ष की उम्र में 19 नवंबर को निधन हुआ था। उन्हीं का अस्थि कलश लेकर शिवराज चौहान प्रयागराज पहुंचे। बताया जा रहा है कि  सीएम  के ससुर घनश्याम दास मसानी संघ के सक्रिय स्वयंसेवक भी रहे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती , राजेश केसरवानी ,राजू पाठक  विवेक अग्रवाल,रमेश  पासी , वरुण केसरवानी ,विश्वास श्रीवास्तव , ज्ञान बाबू केसरवानी, जय सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,आलोक पटेल,पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed