फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister can release the logo of Mahakumbh in Prayagraj, can launch the website

Prayagraj : प्रयागराज में महाकुंभ का लोगो जारी कर सकते हैं मुख्यमंत्री, लॉन्च कर सकते है वेबसाइट

Wed, 02 Oct 2024 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 05:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तो जारी नहीं हुआ है लेकिन छह अक्तूबर को उनके आगमन की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। उस दौरान नवरात्र रहेगा। ऐसे में प्रयागराज में मुख्यमंत्री के हाथों महाकुंभ-2025 के लोगो को भी जारी कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
Chief Minister can release the logo of Mahakumbh in Prayagraj, can launch the website
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को प्रयागराज में महाकुंभ-2025 का लोगो और वेबसाइट भी लॉन्च कर सकते हैं। इसके अलावा उनका निरीक्षण और समीक्षा बैठक का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तो जारी नहीं हुआ है लेकिन छह अक्तूबर को उनके आगमन की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। उस दौरान नवरात्र रहेगा। ऐसे में प्रयागराज में मुख्यमंत्री के हाथों महाकुंभ-2025 के लोगो को भी जारी कराने की तैयारी है।

विज्ञापन

इस बार का लोगो सूचना विभाग तैयार करा रहा है। अफसरों के अनुसार सूचना विभाग की ओर से चार तरह के लोगो तैयार कराए गए हैं। एक-दो दिनों में किसी एक पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। इसी के साथ महाकुंभ की वेबसाइट भी लॉन्च करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेला क्षेत्र के बड़े भाग में अब भी पानी भरा हुआ है। जहां से पानी निकल गया है, वहां दलदल है। मेला क्षेत्र में अभी समतलीकरण का काम भी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आगमन के समय ही मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का अन्य कार्यों के निरीक्षण का कार्यक्रम भी संभावित है।

नवरात्र से मेला क्षेत्र में काम शुरू करने की तैयारी
 

प्रशासन की पूरी तैयारी है कि नवरात्र में मेला क्षेत्र में बसावट के काम की शुरुआत कर दी जाए। मेला क्षेत्र के बड़े इलाके में अब भी पानी भरा है। हालांकि, संगम की तरफ से पानी निकलने लगा है। इसे देखते हुए यहीं से मेला क्षेत्र के काम की शुरुआत की योजना बनाई गई है। इसके बाद पानी निकलने के साथ युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिए जाएंगे। इसके मद्देनजर मंगलवार को मेला क्षेत्र में होने वाले अस्थायी निर्माण कार्यों, जमीन आवंटन आदि के बाबत खाका तैयार किया गया। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि पानी निकलने लगा है। जल्द ही काम शुरू होंगे। संसाधन और मैनपावर बढ़ाकर तेज गति से काम कराए जाएंगे।
 

टल सकती है शीर्ष समिति की बैठक
 

मुख्यमंत्री के छह अक्तूबर के कार्यक्रम को देखते हुए चार अक्तूबर को प्रस्तावित महाकुंभ-2025 शीर्ष समिति की बैठक टल सकती है। अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शीर्ष समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव समेत अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव व अन्य अफसर भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शीर्ष समिति की बैठक भी कराने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed