फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister can come to Prayagraj tomorrow

कल प्रयागराज आ सकते हैं मुख्यमंत्री, प्रशासन ने तेज कर दी तैयारियां

Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister can come to Prayagraj tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शहर में होंगे। अभी मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन तैयारी शुरू कर दी गई है। उनका एक शादी समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम भी संभावित है। 29 फरवरी को परेड में होने वाले विश्व के सबसे बड़े उपकरण वितरण समारोह और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के रविवार को ही यहां आने की चर्चा रही, लेकिन उसी दिन वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। उसमें मुख्यमंत्री को भी शामिल होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री के सोमवार को आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रूट चार्ट, अतिक्रमण हटाने आदि की कार्रवाई शनिवार को ही शुरू कर दी गई। 29 फरवरी को परेड में आयोजित उपकरण वितरण समारोह में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह संभावित है। इसमें स्वयं मुख्यमंत्री को शामिल होना है। सोमवार को आ रहे मुख्यमंत्री इन दोनों आयोजनों की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


1111 जोड़ों की शादी, लेकिन तारीख नहीं
श्रम विभाग की ओर से 1111 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया है। जोड़ों की सूची तैयार करने के साथ सत्यापन भी कराया गया है। पहले 16 फरवरी को परेड में शादी प्रस्तावित थी, लेकिन इसमें मुख्यमंत्री को शामिल होना है। अफसरों के अनुसार सामूहिक विवाह 25 से 27 फरवरी के बीच संभावित है, लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। इससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed