फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Election 2019: Chief Election Commissioner will come Prayagraj

प्रयागराज: चुनाव की तैयारियां जोरों पर, कल शहर में रहेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

Wed, 20 Feb 2019 03:25 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 20 Feb 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Chief Election Commissioner will come Prayagraj

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तैयारियां जोरों पर हैं। निर्वाचन आयोग के अफसरों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग की तैयारियों की समीक्षा की और प्रशिक्षण दिया। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त शहर में होंगे। वह समीक्षा बैठक के अलावा मतदाता जागरूकता अभियान को भी गति देंगे।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने 28 फरवरी तक अफसरों का ट्रासंफर कर लेने का निर्देश दिया है। इसके बाद किसी भी समय चुनाव की घोषणा की उम्मीद है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसकी जानकारी ली। प्रत्याशी तथा दल चुनाव में कितना और किस तरह से खर्च कर सकेंगे इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


खर्च के आंकलन, सर्वे आदि के प्रावधानों तथा अन्य तकनीकी पहलुओं के प्रति नोडल अफसरों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा 21 फरवरी को समीक्षा बैठक करेंगे। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त उनमें शामिल होंगे। इसके अलावा वह संगम स्नान भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed