फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chhaya Prayagraj in saffron color, echo of Bolomam all around

केसरिया रंग में रंगा प्रयागराज, चारों तरफ बोलबम की गूंज

Sat, 27 Jul 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chhaya Prayagraj in saffron color, echo of Bolomam all around
Chhaya Prayagraj in saffron color, echo of Bolomam all around - फोटो : CITY DESK
केसरिया रंग में रंगा प्रयागराज,सड़क
विज्ञापन

से घाट तक बोल बम की गूंज
क्रासर
आकर्षक झांकियां लेकर बाबा के दरबार जले भक्त, डीजे पर डांस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सावन के दूसरे सोमवार से पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को बड़ी तादाद में कांवरिया भोले भक्तों ने प्रयागराज में जल भरा। बोल बम के जयकारों से दशाश्वमेध घाट गूंज उठा। इस दौरान आकर्षक झांकियां लेकर भोले भक्त जल भरने पहुंचे। इसी के साथ गंगा तट से लेकर सड़कों तक केसरिया रंग छा गया है।

दशाश्वमेध घाट पर भोर से ही गंगा जल भरने के लिए कांवड़ियों की भीड़ लग गई। कोई ट्रैक्टर-ट्राली से तो कोई अन्य निजी वाहन पर झांकियां सजाकर पहुंचा। डीजे की धुन पर भोले बाबा के भजनों पर झूमते-नाचते कांवड़ियों को देखते बना। केसरिया वस्त्रधारी कांवड़ियों से दशाश्वमेध घाट का किनारा पट सा गया है। जल भरकर अलग-अलग टोलियों में भोले भक्त निकल रहे हैं। शुक्रवार को बारिश होने की वजह से रास्तों में कीचड़ व पानी लगने से भक्तों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। झूंसी पुल के आगे गड्डभनों में पानी भरने और कीचड़ फैलने से फिसलन के चलते भी कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके रंग-बिरंगी कांवड़ लेकर भक्त बाबा के दरबार की ओर नंगे पैर बढ़ निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed