{"_id":"5db5dcf18ebc3e01451c35a6","slug":"cheating-of-name-of-bollywood-famous-playback-singer-sunidhi-chauhan-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनिधि चौहान के शो के नाम पर फर्जीवाड़ा, 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनिधि चौहान के शो के नाम पर फर्जीवाड़ा, 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप
Mon, 28 Oct 2019 03:07 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Oct 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
sunidhi chauhan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की प्रख्यात पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान के शो के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में आयोजन समिति से जुड़े ट्रिपलआईटी के छात्र की ओर से धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, झलवा स्थित ट्रिपलआईटी में पिछले साल सुनिधि चौहान का शो कराया जाना था। वार्षिक उत्सव के तहत यह कार्यक्रम आयोजित होना था। इसके लिए आयोजन समिति की सहमति के बाद तेलियरगंज स्थित ड्रीम मेकर्स इवेंट प्लानिंग फर्म से डील तय हुई।
इसके तहत संस्थान की ओर से प्रोपराइटर प्रखर चतुर्वेदी को 20 लाख रुपये देने की बात तय हुई। इसमें से 19 लाख रुपये उसे दे दिए गए जबकि एक लाख रुपये कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दिए जाने थे।
विज्ञापन
हालांकि ऐन वक्त पर सुनिधि चौहान के न आने की वजह से कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इसके बाद लगातार संपर्क किया जाता रहा लेकिन आरोपी ने रकम वापस नहीं की।
जिसके बाद शनिवार को आयोजन समिति से जुड़े ट्रिपलआईटी के छात्र व जिमखाना महासचिव प्रखर चतुर्वेदी की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुरलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।