फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cheap accommodation in Kumbh on the lines of first come first serve

पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर कुंभ में सस्ते आवास

Sun, 13 Jan 2019 02:43 AM IST
देव कश्यप अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Jan 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Cheap accommodation in Kumbh on the lines of first come first serve
77 शेरों से घिरे है ये कॉटेज, रोमांच और एडवेंचर से है भरपूर
कुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत देने का फैसला किया है। पहली बार तीर्थयात्रियों, पर्यटकों को सस्ते दर पर आवासीय सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने कुंभ आवासीय योजना तैयार की है। इस योजना के तहत कुंभ में स्नान के साथ त्रिवेणी व मूल अक्षयवट दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सस्ते किफायती आवास मिलेंगे। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर सस्ते आवासों के लिए बुकिंग प्रथम शाही स्नान से एक दिन पहले 14 जनवरी से आरंभ होगी।
विज्ञापन


वीआईपी टेंट सिटी में 20 हजार रुपये प्रतिदिन के किराया वाले लग्जरी महाराजा स्विस कॉटेज के बीच कुंभनगर में आम श्रद्धालुओं को किफायती दरों पर आवास मुहैया कराने की योजना को मूर्त रूप दे दिया गया है। फाफामऊ से अरैल के बीत 3200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसी तंबुओं की निराली नगरी के बीच इसके लिए 14 सेक्टरों में कुल 87 यात्री निवास बनाए गए हैं। इन यात्री निवासों में 20 हजार बेड की सुविधा श्रद्धालुओं को किराए पर मिलेगी। मेला प्राधिकरण ने कुंभ मेला के दौरान सामान्य दिनों इन यात्री निवासों में एक बेड का किराया 100 रुपये और स्नान पर्वों पर 200 रुपये निर्धारित किया है। 
विज्ञापन


इन दरों पर श्रद्धालु 24 घंटे आवासीय सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बस डिपो पार्किंग के पास नेहरू पार्क, केपी कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, बेला कछार और देव प्रयाग में 10 यात्री निवास बनाए गए हैं, जबकि सेक्टर एक में लाल रोड पर छह जगहों पर यह सुविधा मिलेगी। सेक्टर दो में काली रोड और बाघंबरी रोड पर भी छह यात्री निवास बनाए गए हैं। सेक्टर तीन में महावीर रोड पर और सेक्टर चार में जगदीश रोड, त्रिवेणी रोड और नाव घाट पर 11 जगहों पर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सेक्टर छह में कैलाशपुरी रोड, भारद्वाज रोड, पार्किंग स्थल के पास 12 यात्री निवास बने हैं।  सेक्टर सात में छह, सेक्टर 10 में छह, सेक्टर 11 में दो, सेक्टर 12 में पांच सेक्टर 13 में चार, सेक्टर 14 में पांच, सेक्टर 17 में दो, सेक्टर 18 में पांच और सेक्टर 19 में छह अतिथि निवासों में आम श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला क्षेत्र के इन सेक्टरों में जहां भी यात्री निवास बनाए गए हैं, वहीं बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे। 24 घंटे बुकिंग सेवा जारी रहेगी।  मेला अवधि में कोई भी श्रद्धालु इन यात्री निवासों में ठहरने की सुविधा प्राप्त कर सकता है। 
राजीव राय, उप मेलाधिकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed