फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chauri Chaura stoppage started in Manouri, MP Keshari and Vinod flagged off

Railway : मनौरी में शुरू हुआ चौरीचौरा का ठहराव, सांसद केशरी और विनोद ने दिखाई झंडी

Mon, 31 Oct 2022 07:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 07:56 AM IST
सार

मनौरी रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्री चौरीचौरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे। यह मुद्दा सांसद केशरी देवी और विनोद सोनकर ने भी दमदारी से उठाया था। फिलहाल सांसदों की पहल पर रेलवे प्रशासन ने रविवार से ट्रेन का ठहराव मनौरी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित कर दिया।

विज्ञापन
Chauri Chaura stoppage started in Manouri, MP Keshari and Vinod flagged off
मनौरी स्टेशन पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद विनोद सोनकर, केशरी देवी पटेल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दैनिक यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन चौरीचौरा एक्सप्रेस का रविवार से मनौरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। रविवार की रात 8.10 बजे मनौरी पहुंची चौरीचौरा एक्सप्रेस को सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल और सांसद कौशांबी विनोद सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। हालांकि मनौरी में अपने पहले ठहराव में ही चौरीचौरा एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से रात 8.10 बजे वहां पहुंची। 

विज्ञापन



मनौरी रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्री चौरीचौरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे। यह मुद्दा सांसद केशरी देवी और विनोद सोनकर ने भी दमदारी से उठाया था। फिलहाल सांसदों की पहल पर रेलवे प्रशासन ने रविवार से ट्रेन का ठहराव मनौरी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित कर दिया। रविवार की  सुबह कानपुर जाने के दौरान चौरीचौरा पहली बार मनौरी रेलवे स्टेशन सुबह 9.17 बजे पहुंची।
विज्ञापन



हालांकि इसके वहां पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8.43 बजे है। रेलवे ने मनौरी में ट्रेन का ठहराव तीन मिनट के लिए सुनिश्चित किया है। उधर शाम को मनौरी स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद विनोद सोनकर और केशरी देवी पटेल ने ट्रेन के ठहराव के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव  का आभार जताया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि चौरी-चौरा एक्सप्रेस के मनौरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के कारण अब भरवारी, सिराथू व खागा स्टेशन पर भी इसके ठहराव का समय बदल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अफसरों की गैर हाजिरी पर सांसद ने जताई नाराजगी
मनौरी रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के ठहराव के मौके पर वहां सीनियर डीसीएम टू के अलावा रेलवे के वरिष्ठ अफसरों का न होना चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सांसद केशरी देवी ने कहा कि कार्यक्रम में महाप्रबंधक या डीआरएम, एडीआरएम  प्रयागराज में से किसी  एक वरिष्ठ अफसर को  जरूर रहना चाहिए था। कहा कि वह इस मामले की शिकायत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed