Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chauri Chaura Express arrived in Prayagraj without four AC-3 coaches; the carriages had derailed in Kanpur.

रेलवे : चौरीचौरा एक्सप्रेस चार एसी थ्री कोच के बिना पहुंची प्रयागराज, कानपुर में पटरी से उतर गए थे डिब्बे

Thu, 12 Nov 2026 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 01:03 PM IST
सार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी थ्री टियर के चार कोच पटरी से उतर जाने की घटना के बाद यह ट्रेन बिना उन चारों कोचों के प्रयागराज जंक्शन पहुंची।

विज्ञापन
Chauri Chaura Express arrived in Prayagraj without four AC-3 coaches; the carriages had derailed in Kanpur.
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी थ्री टियर के चार कोच पटरी से उतर जाने की घटना के बाद यह ट्रेन बिना उन चारों कोचों के प्रयागराज जंक्शन पहुंची। घटना के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा जंक्शन पर लगातार एनाउंसमेंट किया गया, जिसमें यात्रियों को जानकारी दी गई कि ट्रेन में बी4, बी5, बी6 और बी 7 कोच शामिल नहीं हैं। चार एसी कोच न होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


स्थिति को संभालते हुए रेलवे ने यात्रियों के सामने दो विकल्प रखे। पहला यह कि जो यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, वे अपना पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। दूसरा विकल्प यह दिया गया कि यात्री 05003 स्पेशल चौरीचौरा ट्रेन से सफर कर सकते हैं। जो कुछ देर बाद प्रयागराज आने वाली है। हालांकि, इस स्पेशल ट्रेन में इन यात्रियों को एसी के बजाय स्लीपर कोच में यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्पेशल चौरीचौरा के स्लीपर कोच में सफर करने वाले उन यात्रियों को कंबल और बेडरोल की सुविधा दी जाएगी, जिनका रिजर्वेशन चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी कोच में था। इसके अलावा, यात्री स्लीपर और एसी थ्री कोच के किराए के अंतर का रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने स्पेशल चौरीचौरा के यात्रियों के लिए चाय, नाश्ते के प्रबंध की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कानपुर की घटना के बाद 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग सवा दो घंटे की देरी से, रात करीब 11:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची। जिन यात्रियों का एसी कोच में रिजर्वेशन था वह परेशान रहे कि सफर करें या नहीं। छठ की वजह से संबंधित कोच में कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज से काफी यात्रियों को उसमें रिजर्वेशन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed