{"_id":"5c169e69bdec2253ea35671a","slug":"chaukidar-hi-chor-nhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने राहुल को चोर के साथ चौकीदार को बताया ईमानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने राहुल को चोर के साथ चौकीदार को बताया ईमानदार
Mon, 17 Dec 2018 12:53 AM IST
दुर्गेश pandey
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: दुर्गेश pandey
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
siddharthnath singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले से जुड़े कार्यों के पीएम द्वारा लोकार्पण करने से पूर्व रविवार को अंदावा मैदान में हुई जनसभा में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सिद्धार्थनाथ सिंह कुछ ज्यादा ही मुखर नजर आए। उन्होंने राहुल गांधी को चोर तक कह डाला। उनके चोर कहते ही वहां मौजूद हुजूम ने जमकर तालियां भी बजाई। सिद्धार्थ यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के झूठ के किले को सुप्रीम कोर्ट ने ढहा दिया है। जिस चौकीदार (पीएम नरेंद्र मोदी) पर वह आरोप लगा रहे थे वह पूरी तरह से ईमानदार है।
मंच से सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए राफेल जरूरी है। वह बार-बार इस मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं। भाजपा सिर्फ विकास की राजनीति करती है, और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी पूर्व की यूपीए सरकार को निशाने पर लिया।
कहा कि वर्ष 2014 के पहले तक भारत को भ्रष्टाचार युक्त देश माना जाता था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘रागा’ भी कहा जाता है। अब इस रागा का राफेल पर राग समाप्त हो चुका है। पीएम मोदी के सिर तक क्या घुटने तक कोई नहीं पहुंच सकता है। इस दौरान उड्डयन मंत्री नंदी ने कहा कि देश की बागडोर तपस्वी मोदी और प्रदेश की कमान योगी के पास है। इन दोनों की जुगलबंदी से हो रहे विकास कार्यों से विपक्ष परेशान है। इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विनोद सोनकर, विधायक प्रवीण पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य, संजय गुप्ता, धीरेंद्र ओझा, लाल बहादुर , शीतला पटेल ने भी मोदी और योगी की शान में कसीदे गढ़े।