फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaudhary Charan Singh Remembered on Anniversary

जयंती पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह

Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh Remembered on Anniversary
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस समारोह सादगी के साथ शुक्रवार को मनाया गया। समाजवादी पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर हुई संगोष्ठी में चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा कहा गया।
विज्ञापन


पार्टी के नगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कहा कि साधारण किसान के परिवार में जन्म लेने वाले चौधरी चरण सिंह  ने कई मुकाम हासिल किए। कार्यक्रम में सपा नेता योगश चंद्र यादव ने चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर मो. अस्करी, किताब अली, राहुल सिंह, मो. गौस, पीयूष सिंह पटेल, रविंद्र  यादव, आकिब जावेद, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इलाहाबाद। प्रयाग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को व्यापारियों की एक बैठक हुई। बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष राणा चावला ने बताया कि व्यापारियों से जुड़े तमाम मुद्दों पर चितंन की आवश्यकता है। इसे लेकर 25 दिसंबर को पंजाबी सभा कीडगंज में एक बैठक होगी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारियों की भूमिका, नोटबंदी से पड़ने वाले असर आदि पर मंथन किया जाएगा। बैठक में शिवशंकर सिंह, धनंजय सिंह, सुरेश गुप्ता, विशाल मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के वरिष्ठ अफसरों के रवैये से नाराज होकर फिरोजाबाद के एक रेलकर्मी ने उत्तर मध्य  रेलवे के महाप्रबंधक के आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। राकेश बाबू नाम के कर्मचारी का आरोप है कि वह ट्रैकमैन/गैंगमैन के  पद कई वर्ष नौकरी कर चुका है। उस पर झूठा आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया गया था। काफी भागदौड़ के बाद रेल मंत्री कार्यालय के आरवीएस नेगी जो रेलमंत्री सचिव हैने संबंधित विभाग के अफसरों को आवश्यक कार्रवाई कर राकेश को नौकरी पर रखने का आदेश दिया, लेकिन अब तक उसे नौकरी पर नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed