फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chargesheet on two including Atiq's son Ali for demanding five crore extortion, action against former MP too s

प्रयागराज : पांच करोड़ रंगदारी मांगने में अतीक के बेटे अली समेत दो पर चार्जशीट, पूर्व सांसद पर कार्रवाई जल्द

Sat, 15 Oct 2022 01:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 01:48 AM IST
सार

जेल में जाकर बयान दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना में जुटी थी, जो अब पूरी हो गई है। विवेचना के दौरान दोनों पर मुकदमे में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

विज्ञापन
Chargesheet on two including Atiq's son Ali for demanding five crore extortion, action against former MP too s
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद का पुत्र अली। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली समेत दो के खिलाफ पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में चार्जशीट लगा दी गई है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेली पुलिस ने की है। अतीक के खिलाफ भी विवेचना पूरी हो चुकी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई जाएगी। करेली थाने में दर्ज मुकदमे में सात महीने से फरार चल रहे अतीक के छोटे बेटे अली ने इसी साल 30 जुलाई और अमन ने 16 अगस्त को इस मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने उनका रिमांड भी बनवा लिया था। 

विज्ञापन



जेल में जाकर बयान दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना में जुटी थी, जो अब पूरी हो गई है। विवेचना के दौरान दोनों पर मुकदमे में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। यही नहीं अतीक के खिलाफ भी विवेचना पूरी हो गई है। जल्द ही उसके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विवेचना के क्रम में जो भी तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

तीन आरोपी अब भी फरार
इस मामले के तीन आरोपी असाद, आरिफ उर्फ कछौली व तालिब अब भी फरार हैं। नौ अक्तूबर को उनके घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। तीनों नौ महीने से पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पिछले साल 31 दिसंबर को प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को उनकी तलाश है।


अतीक समेत नौ हुए थे नामजद
जीशान ने करेली थाने में अतीक व उसके बेटे अली समेत नौ लोगों पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। अतीक, अली व अमन जेल में हैं लेकिन असाद, कछौली व विवेचना से प्रकाश में आया अभियुक्त तालिब अब तक फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed