फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chargesheet on three killers of relative of former BJP MLA

प्रयागराज : पूर्व विधायक के रिश्तेदार के तीन हत्यारोपियों पर चार्जशीट

Thu, 14 Apr 2022 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 07:23 PM IST
सार

30 दिसंबर को कीडगंज में हुई इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। बीच वाली सड़क पर रहने वाले पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बहनोई संदीप उर्फ भोले व उनके भाई विशाल उर्फ राजन पर सरेशाम फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
Chargesheet on three killers of relative of former BJP MLA
Prayagraj News : विशाल गुप्ता के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन और व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कीडगंज में पूर्व भाजपा विधायक के रिश्तेदार विशाल उर्फ राजन की हत्या में जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इनमें निलंबित आबकारी सिपाही विमलेश पांडेय व उसके दो साथी शामिल हैं। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों संदीप व अवनीश पांडेय का पुलिस अब तक सुराग नहीं हासिल कर सकी है। दोनों पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस का कहना है कि घटना में उनकी संलिप्तता के संबंध में विवेचना जारी है।
विज्ञापन


 
30 दिसंबर को कीडगंज में हुई इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। बीच वाली सड़क पर रहने वाले पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बहनोई संदीप उर्फ भोले व उनके भाई विशाल उर्फ राजन पर सरेशाम फायरिंग की गई थी। इसमें विशाल की मौत हो गई थी जबकि संदीप समेत दो अन्य लोग घायल हो गए थे। परिजनों की ओर से आबकारी के निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय समेत चार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन



15 दिन बाद चार जनवरी को विमलेश पांडेय निवासी खाईं, करछना, उसका साथी सतीश पांडेय निवासी दर्शनीय, कोरांव और कृष्ण मुरारी उर्फ लाली शर्मा निवासी पूराबल्दी कीडगंज गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। विवेचना के दौरान इन तीनों पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज, घायल संदीप के बयान समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। कीडगंज एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि फरार चल रहे दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed