{"_id":"625827710efec81c6c6eac06","slug":"chargesheet-on-three-killers-of-relative-of-former-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पूर्व विधायक के रिश्तेदार के तीन हत्यारोपियों पर चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पूर्व विधायक के रिश्तेदार के तीन हत्यारोपियों पर चार्जशीट
Thu, 14 Apr 2022 07:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Apr 2022 07:23 PM IST
सार
30 दिसंबर को कीडगंज में हुई इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। बीच वाली सड़क पर रहने वाले पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बहनोई संदीप उर्फ भोले व उनके भाई विशाल उर्फ राजन पर सरेशाम फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : विशाल गुप्ता के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन और व्यापार मंडल के सदस्य।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीडगंज में पूर्व भाजपा विधायक के रिश्तेदार विशाल उर्फ राजन की हत्या में जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इनमें निलंबित आबकारी सिपाही विमलेश पांडेय व उसके दो साथी शामिल हैं। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों संदीप व अवनीश पांडेय का पुलिस अब तक सुराग नहीं हासिल कर सकी है। दोनों पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस का कहना है कि घटना में उनकी संलिप्तता के संबंध में विवेचना जारी है।
30 दिसंबर को कीडगंज में हुई इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। बीच वाली सड़क पर रहने वाले पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बहनोई संदीप उर्फ भोले व उनके भाई विशाल उर्फ राजन पर सरेशाम फायरिंग की गई थी। इसमें विशाल की मौत हो गई थी जबकि संदीप समेत दो अन्य लोग घायल हो गए थे। परिजनों की ओर से आबकारी के निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय समेत चार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
15 दिन बाद चार जनवरी को विमलेश पांडेय निवासी खाईं, करछना, उसका साथी सतीश पांडेय निवासी दर्शनीय, कोरांव और कृष्ण मुरारी उर्फ लाली शर्मा निवासी पूराबल्दी कीडगंज गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। विवेचना के दौरान इन तीनों पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज, घायल संदीप के बयान समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। कीडगंज एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि फरार चल रहे दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।