फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Charges will be decided on August 10 in Atiq-Ashraf murder case, trial begins in sessions court

प्रयागराज : अतीक-अशरफ हत्याकांड में 10 अगस्त को तय होंगे आरोप, सेशन कोर्ट में ट्रायल शुरू

Mon, 31 Jul 2023 03:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

जिला न्यायालय में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का ट्रायल शुरू हो गया है। 10 अगस्त को आरोप तय करने के लिए तिथि मुकर्रर की गई है। मामले की जांच न्यायिक आयोग कर रहा है। घटना से जुड़े लोगों से बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Charges will be decided on August 10 in Atiq-Ashraf murder case, trial begins in sessions court
अतीक-अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अशरफ हत्याकांड में तीनों शूटरों पर आरोप तय करने की कार्रवाई के लिए 10 अगस्त की तिथि तय की गई है। सत्र न्यायालय में इस केस का परीक्षण शुरू हो चुका है। 13 जुलाई को विशेष जांच दल ने इस केस में तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन


उधर अतीक के दो नाबालिग बेटों को राजरूपपुर बाल गृह से अभिरक्षा में देने की उनकी बुआ शाहीन की अर्जी पर पुलिस की ओर से अब तक रिपोर्ट नहीं साैंपी जा सकी है। यह रिपोर्ट बाल कल्याण समिति को सौंपी जानी थी। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी थी। इसके बाद दो दिन अवकाश ही रहा।

विज्ञापन

15 अप्रैल को हुई थी माफिया बंधुओं की हत्या
 

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब अतीक और अशरफ को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। शाम को मेडिकल परीक्षण के लिए उन्हें कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया था। गाड़ी से उतरने के बाद जैसे ही दोनों अस्पताल के गेट पर पहुंचे थे कि मीडिया कर्मियों के वेश में पहुंचे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

विधायक राजू पाल हत्याकांड के चश्चमदीद गवाह उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी को उनके घर के सामने कर दी गई थी। कचहरी से ही पीछा कर रहे बदमाशों ने सुलेमसराय में उमेश पाल को उनके घर के गेट पर ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। इसमें माफिया अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा असद अहमद भी गोली चलाते दिखा था, जिसे पुलिस ने 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। उसके साथ हत्याकांड में शामिल गुलाम हसन को भी पुलिस ने मार गिराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed