फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chargers, laptops, and pen drives have become two to three times more expensive.

Digital Life : दो से तीन गुना महंगे हुए चार्जर, लैपटॉप व पेन ड्राइव

Mon, 22 Jun 2026 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jun 2026 03:58 PM IST
सार

महंगाई का असर अब लोगों के डिजिटल जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। मोबाइल चार्जर, डेटा केबल, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड से लेकर कंप्यूटर को रफ्तार देने वाली रैम और एसएसडी जैसे उपकरणों की कीमतों में दो से तीन गुना तक की भारी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Chargers, laptops, and pen drives have become two to three times more expensive.
मोबाइल चार्जर, लैपटॉप और पेन ड्राइव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महंगाई का असर अब लोगों के डिजिटल जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। मोबाइल चार्जर, डेटा केबल, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड से लेकर कंप्यूटर को रफ्तार देने वाली रैम और एसएसडी जैसे उपकरणों की कीमतों में दो से तीन गुना तक की भारी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


उपकरणों के दाम बढ़ने का असर छात्रों, फोटोग्राफरों और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार लक्ष्मण मार्केट, इंदिरा भवन के कारोबारियों का कहना है कि जो पेन ड्राइव छह महीने पहले महज 250 रुपये में आसानी से मिल जाती थी, उसकी कीमत अब बढ़कर 400 से 500 रुपये तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


यही हाल उच्च क्षमता वाले 64 जीबी और 128 जीबी के मेमोरी कार्ड का भी है। पुरानी मशीनों को नया जीवन देने वाले कंप्यूटर अपग्रेडेशन पार्ट्स जैसे रैम और एसएसडी स्टोरेज की कीमतों में भी 30 से 70 फीसदी तक का उछाल आया है। इन उपकरणों के दाम बढ़ने से नए लैपटॉप मॉडल्स की कीमतों में भी 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा भवन में खरीदारी करने पहुंचे छात्र राघवेंद्र गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो चुका है। भारी-भरकम वीडियो लेक्चर, पीडीएफ नोट्स और प्रोजेक्ट फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त स्टोरेज डिवाइस खरीदना मजबूरी है, लेकिन इन बढ़े दामों ने पॉकेट मनी पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

प्रोफेशनल फोटाग्राफरों पर भी पड़ी चोट

शादी-विवाह और बड़े आयोजनों में वीडियोग्राफी करने वाले पेशेवर फोटोग्राफर राजीव वाष्र्णेय का कहना है कि हाई-डेफिनिशन शूटिंग के लिए बड़े मेमोरी कार्ड और बैकअप ड्राइव अनिवार्य हैं, लेकिन इनके आसमान छूते दामों के कारण अब काम की लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। कारोबारी विभु अग्रवाल के मुताबिक, इस पूरी महंगाई की मुख्य जड़ वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर चिप की बढ़ी हुई लागत है, जिसका सीधा असर अब स्थानीय खुदरा बाजार पर दिखाई दे रहा है।

डिजिटल जिंदगी चलाने वाले उपकरणों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले आठ महीनों में बढ़ी इन कीमतों की वजह से बाजार में गैजेट्स की डिमांड 35 फीसदी तक घटने का अनुमान है। - धनंजय सिंह, जोनल कोआर्डिनेटर, उप्र कंप्यूटर डीलर वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed