{"_id":"5ecf8e368ebc3e90322f35ac","slug":"charge-sheet-ready-in-murder-case46","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों पर टिप्पणी को लेकर युवक की हत्या के मामले में आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों पर टिप्पणी को लेकर युवक की हत्या के मामले में आरोप तय
Thu, 28 May 2020 03:41 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news File photo
- फोटो : prayagraj
करेली में जमातियों पर टिप्पणी को लेकर युवक की हत्या के मामले में सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए हैं। पुलिस ने आरोप पत्र भी तैयार कर लिया है जिसे एक-दो दिन के भीतर ही दाखिल करने की तैयारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के अवलोकन के बाद आरोप पत्र जल्द ही कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
विगत 4 अप्रैल को करेली के बख्शीमोढ़ा इलाके में हुई इस वारदात के बाद जिले में सनसनी फैल गई थी। जमातियों पर टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में यहां लौटन निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दूसरे समुदाय के 10 लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी शामिल थे। पुलिस इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक विवेचना के दौरान सभी नामजद अपराधियों पर एफआईआर में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने इन सभी के खिलाफ आरोप तय करते हुए आरोप पत्र तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे दाखिल करने की तैयारी है। रासुका लगाने की भी शुरू हुई कार्रवाई मामले में आरोप पत्र तैयार करने के साथ ही पुलिस ने हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। आरोपियों ने न सिर्फ युवक की हत्या की थी, बल्कि बीचबचाव को पहुंचे ग्रामीणों पर भी हमला बोल दिया था। पुलिस का कहना है कि लाकडाउन के दौरान उनका यह कृत्य लोक शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने वाला भी था, जिसके तहत उन पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।