{"_id":"5d4dd72f8ebc3e6cee20c3de","slug":"charge-sheet-against-three-investigation-of-atik-and-others-continues-allahabad-news-ald2518235139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के खिलाफ चार्जशीट, अतीक समेत अन्य की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन के खिलाफ चार्जशीट, अतीक समेत अन्य की जांच जारी
विज्ञापन
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
तीन के खिलाफ चार्जशीट, अतीक समेत अन्य की जांच जारी
प्रॉपर्टी डीलर ने अगवा कर जेल में पीटने का लगाया था आरोप
पूर्व सांसद समेत 15 लोगों पर धूमनगंज थाने में दर्ज है रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज में प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद को अगवा कर देवरिया जेल ले जाने व मारपीट कर नगदी, ब्रेसलेट लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जबकि मामले में नामजद अतीक अहमद समेत 12 अन्य आरोपियोें के खिलाफ विवेचना जारी है।
बम्हरौली निवासी जैद खालिद ने 8 जनवरी को अतीक समेत 15 लोगों के खिलाफ अपहरण, लूट, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि 22 नवंबर 2018 को सुबह 7.00 बजे इमरान (अतीक अहमद सांसद का साढू), सद्दाम, अली अहमद , मोहम्मद अहमद, हमदान व फैसल, तालिब, उसैद, खालिद जफर (अतीक अहमद की बहन का दामाद), अरशद, मो. राशिद उर्फ नीलू, विजय राय, शाबिर उसे कार में अगवा कर देवरिया जेल ले गए। इससे पहले सोने का ब्रेसलेट व 80 हजार नगद भी छीन लिए। जेल मेें अतीक व उसके साथियों ने उसे बुरी तरह पीटा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी अरशद ने कुछ दिनों बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया जबकि एक आरोपी फरहान दोहरे हत्याकांड में पहले से ही जेल में था। विवेचना के दौरान धूमनगंज पुलिस ने उपरोक्त तीनों पर एफआईआर में लगाए गए आरोपों को सही पाया। जिसके बाद उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई। हालांकि अतीक समेत अन्य के खिलाफ विवेचना जारी है।
आठ महीनेे व चार विवेचक फिर भी नहीं पूरी हुई जांच
उधर आठ महीने बीतने के बाद भी मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व जांच पूरी न होने पर धूमनगंज पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। जनवरी 2019 में दर्ज इस मामले में अब तक चार विवेचक बदले जा चुके हैं। सबसे पहले विवेचना तत्कालीन बम्हरौली चौकी प्रभारी अतुल सिंह को मिली। एक मामले में उनके निलंबित होने के बाद विवेचना तत्कालीन इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा को दी गई। संदीप के लाइन हाजिर होने के बाद विवेचना पूर्व इंस्पेक्टर जेपी शर्मा को मिली। जिन्हेें हटाए जाने के बाद अब मामले की जांच मौजूदा इंस्पेक्टर विजय सिंह कर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद अब तक फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी नहीं लिया जा सका है। मामले में इंस्पेक्टर कहना है कि उन्हें लगभग 15-20 दिन पहले ही जांच मिली है। आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
खुलेआम घूम रहे आरोपी
मामले के वादी जैद खालिद का आरेाप है कि पुलिस जानबूझकर लापरवाही बरत रही है। मामले में नामजद जिन आरोपियों को वह फरार बता रही है, वह खुलेआम असलहे लेकर घूम रहे हैं। साथ ही उसे धमकी भी दे रहे हैं। जैद का आरोप है कि आरोपी किस कदर बेखौफ हैं कि नामजद होने के बाद भी तीन आरोपियों ने, जो सगे भाई भी हैं, विष्णापुरी कॉलोनी स्थित उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यह तब की बात है जब अतीक स्थानांतरित होेकर नैनी जेल आया था।