फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Changed work area of judicial officers, transfers

न्यायिक अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले गए, हुए स्थानांतरण

Thu, 16 Jan 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Changed work area of judicial officers, transfers
Changed work area of judicial officers, transfers
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने गाजियाबाद, गोंडा व श्रावस्ती की अदालतों में तैनात न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण वकार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें कई अपर श्रेणी के और कई जूनियर श्रेणी के अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट महानिबंधक के अनुसार चंदौली के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गुप्ता को चंदौली पारिवारिक न्यायालय का प्रधान जज, गाजियाबाद केअपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेश कुमार सिंह को गाजियाबाद पारिवारिक न्यायालय का प्रधान जज, गाजियाबाद केजिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक दुबे को गाजियाबाद फास्ट ट्रैक कोर्ट का अपर एवं सत्र न्यायाधीश, गाजियाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक न्यायालय अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद में ही फास्ट ट्रैक न्यायालय अंडर-14 फाइनेंस कमीशन का जज बनाया गया है। इसी प्रकार गाजियाबाद के फास्ट ट्रैक न्यायालय अंडर-14 फाइनेंस कमीशन के अपर एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार (सप्तम) को गाजियाबाद में पारिवारिक न्यायालय का प्रधान जज, गोंडा केअपर एवं सत्र न्यायाधीश परमेश्वर प्रसाद को श्रावस्ती में एससी, एसटी न्यायालय का विशेष जज नियुक्त किया गया है। गोंडा के अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को श्रावस्ती का सिविल जज (जूनियर डिवीजन), श्रावस्ती के सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रफुल्ल उपाध्याय को श्रावस्ती न्यायिक मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास), श्रावस्ती के न्यायिक मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) शुभम द्विवेदी को श्रावस्ती का अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed