फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Change SSP twenty Sho

एसएसपी ने बदले बीस थानेदार 

Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
-
इलाहाबाद (ब्यूरो)। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने शनिवार रात बीस थानेदारों को बदल दिया है। इनमें से कई थानेदार ऐसे थे, जिनका गैर जनपद तबादला हो चुका है। माना जा रहा है कि  कप्तान ने यह बदलाव शुक्रवार को डीजीपी की ओर से दिए गए निर्देश के क्रम में किया है। 
क्राइम ब्रांच से निरीक्षक कौशल कुमार यादव को थाना प्रभारी बहरिया, अभय कुमार श्रीवास्तव उतरांव से प्रभारी निरीक्षक सरायममरेज, निरीक्षक उदयवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक फूलपुर, भगवती सिंह प्रभारी एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक झूंसी, रामसूरत सोनकर नैनी से प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस, राजकुमार शर्मा सरायममरेज से एसओ नवाबगंज, ब्रजेश कुमार यादव अतरसुइया से एसओ सोरांव, शैलेंद्र सिंह बारा से प्रभारी निरीक्षक दारागंज, निरीक्षक सुनील दत्त राय बहरिया से प्रभारी निरीक्षक बारा, सुनील कुमार सिंह करछना से प्रभारी निरीक्षक नैनी, निरीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी मऊआइमा से थाना प्रभारी करछना बनाया गया है। एसओ मुट्ठीगंज रहे इंद्रदेव को थानाध्यक्ष उतरांव, वीरेंद्र सिंह यादव को फूलपुर से एसओ सरायइनायत, विजय कुमार सिंह सोरांव से एसओ घूरपुर, एसएसआई कर्नलगंज रहे सत्येंद्र सिंह को थानाध्यक्ष मऊआइमा, संदीप तिवारी को घूरपुर से थानाध्यक्ष मुट्ठीगंज, अमित कुमार मिश्र एसओ सरायइनायत से अतरसुइया, राधेश्याम वर्मा चौकी प्रभारी बड़ागांव सोरांव से एसओ होलागढ़, एसआई ताहिर हुसैन को पुलिस लाइन से एसओ कौंधियारा, एसएसआई कोतवाली बालेंदु गौतम एसएसआई कर्नलगंज, एसओ होलागढ़ रहे अरविंद कुमार तिवारी को एसएसआई कोतवाली बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रहे महेश पांडेय, एसओ झूंसी रहे विजय प्रताप, एसओ नवाबगंज रहे दीपक पांडेय, निरीक्षक दारागंज बीपी त्रिपाठी का जिले में छह साल का कार्यकाल पूरा होने पर गैरजनपद तबादला हुआ है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कर्नलगंज पर कप्तान मेहरबान
इलाहाबाद(ब्यूरो)। जिन थानदारों और प्रभारी निरीक्षकों का जिले में छह साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। शनिवार को कप्तान उनको चार्ज से हटा दिया। अब वे गैरजनपद के लिए रिलीव कर दिए जाएंगे लेकिन इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह पर कप्तान मेहरबान हैं। वे भी जिले में छह साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उनका भी कौशाम्बी के लिए स्थानांतरण भी हो चुका है लेकिन उन्हें कप्तान ने नहीं हटाया। इसके अलावा जिले में छह साल पूरा करने वाले कई दरोगा और निरीक्षक अभी भी जुगाड़ से जमे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed