फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Change place to stop copying

नकल रोकने के लिए बदला परीक्षा स्थल

Wed, 26 Apr 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी तीन वर्षीय परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय और दो महाविद्यालयों में परीक्षा स्थल को ही बदल दिया गया। पहले ही दिन इसका असर देखने को मिला और परीक्षा के दौरान इविवि में नकल करते 28 छात्र पकड़े गए। मंगलवार को एलएलबी दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर की परीक्षा थी। अब तक यह परीक्षा विश्वविद्यालय के विधि विभाग में आयोजित की जाती थी। इसके अलावा एडीसी और सीएमपी डिग्री में भी एलएलबी की परीक्षा अलग से महाविद्यालय के विधि विभाग परिसर में आयोजित की जाती थी। ऐसे में परीक्षा के दौरान नकल पर नियंत्रण विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। एडीएसी और सीएमपी में तो फ्लाइंग स्क्वॉयड से बदसलूकी के मामले कई बार सामने आए हैं।
विज्ञापन


नकल भी खुलेआम होती थी। इसी के मद्देनजर इस बार विश्वविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा विधि विभाग की जगह मुख्य कैंपस में सीनेट हॉल परिसर स्थित राजनीति विज्ञान और मध्यकालीन इतिहास विभाग में कराई गई। वहीं, एडीसी और सीएमपी डिग्री कॉलेज में भी एलएलबी की परीक्षा मुख्य कैंपस में आयोजित की गई। विवि में परीक्षा के दौरान 28 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। हालांकि सचल दस्तों का पूरा दिन विश्वविद्यालय में ही बीत गया, सो सचल दल डिग्री कॉलेजों तक नहीं पहुंच सका। विश्वविद्यालय के पीआरओ हर्ष कुमार ने बताया कि बुधवार को सचल दल एडीएसी और सीएमपी डिग्री कॉलेज में भी जांच करेगा। पीआरओ के मुताबिक श्याम प्रसाद डिग्री कॉलेज में एमए की परीक्षा के दौरान भी एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed