फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chandrayaan-3: Scientist Neha of Prayagraj reached Sriharikota for the launch of Aditya L-One

चंद्रयान - 3 : आदित्य एल-वन के प्रक्षेपण के लिए श्रीहरिकोटा पहुंचीं प्रयागराज की साइंटिस्ट नेहा

Sat, 26 Aug 2023 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 06:25 PM IST
सार

सिविल लाइंस के कृष्ण पुष्प पैलेस के फ्लैट नंबर -501 में शुक्रवार की सुबह खुशियां छाई रहीं। चंद्रयान की सफल लैंडिंग में भूमिका निभाने वाली नेहा अग्रवाल आदित्य एल-वन के प्रक्षेपण के लिए श्रीहरिकोटा पहुंच गईं हैं।

विज्ञापन
Chandrayaan-3: Scientist Neha of Prayagraj reached Sriharikota for the launch of Aditya L-One
नेहा अग्रवाल, इसरो वैज्ञानिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आदित्य एल-वन की लॉन्चिंग और ट्रैकिंग में प्रयागराज के तीन युवा वैज्ञानिक लगे हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद की युवा वैज्ञानिक नेहा अग्रवाल श्रीहरिकोटा पहुंच गईं हैं। नेहा आदित्य एल वन के प्रक्षेपण से पहले टेस्टिंग टीम में शामिल हैं। उधर, अर्पित पांडेय शुक्रवार की सुबह बंगलूरू से त्रिवेंद्रम पहुंच गए। वह विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर से आदित्य एल-वन की व्हैकिल लांच कराने वाली टीम में शामिल हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के कृष्ण पुष्प पैलेस के फ्लैट नंबर -501 में शुक्रवार की सुबह खुशियां छाई रहीं। चंद्रयान की सफल लैंडिंग में भूमिका निभाने वाली नेहा अग्रवाल आदित्य एल-वन के प्रक्षेपण के लिए श्रीहरिकोटा पहुंच गईं हैं। इसकी जानकारी जब उनके पिता संजय अग्रवाल को मिली तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। उनको बेटी की दोहरी उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लग गया है। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) से एमटेक करने वाली नेहा की सहेलियों और रिश्तेदारों के भी दिन भर फोन पर बधाई संदेश आते रहे।

विज्ञापन

संजय अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि बेटी चंद्रयान-3 की ही तरह मिशन आदित्य के प्रक्षेपण में भी सफल होगी। इसके लिए वह लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इसी तरह जार्जटाउन निवासी रेलवे के डिवीजन इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त कृपा शंकर पांडेय के पुत्र अर्पित को भी शुक्रवार की सुबह त्रिवेंद्रम बुला लिया गया। अर्पित भी चंद्रयान की सफलता का हिस्सा रहे हैं। अब उन्हें आदित्य एल-वन में व्हैकिल लांच करने वाली टीम में शामिल किया गया है। वह विक्रम साराभाईस्पेस सेंटर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने पिता से फोन पर आशीर्वाद लिया।

आदित्य एल-वन को निर्धारित कक्षा तक पहुंचाएंगी गायत्री

मम्फोर्डगंज स्थित बलरामपुर हाउस की रहने वाली गायत्री मल्होत्रा आदित्य एल-वन को सटीक और सही दिशा में निर्धारित कक्षा में पहुंचाने वाली ट्रैकिंग टीम में हैं। वह कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed