{"_id":"62dc4be38a508048bf3ae2f9","slug":"chandra-shekhar-azad-salute-to-the-bravery-of-azad-with-the-roar-of-bullets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandra Shekhar Azad : गोलियों की गर्जना से आजाद के शौर्य को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandra Shekhar Azad : गोलियों की गर्जना से आजाद के शौर्य को सलाम
Sun, 24 Jul 2022 12:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:58 AM IST
सार
सुबह 9:30 बजे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति के अलावा अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में जयंती समारोह की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।
विज्ञापन
Prayagraj News : अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पुलिस बैंड की शौर्य धुन के साथ हवा में गोलियों की गर्जना से शनिवार की सुबह आजाद पार्क गूंज उठा। मौका था अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती का। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सामाजिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों और अफसरों का तांता लगा रहा। अल्फ्रेड पार्क में कभी जहां ब्रिटिश सेना से लड़ते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मारकर वह शहीद हो गए थे, वहीं पुलिस के जवानों ने 21 राउंड हवा में गोलियां चलाकर आजाद को सलामी दी।
विज्ञापन
सुबह 9:30 बजे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति के अलावा अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में जयंती समारोह की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद अमर रहें .. के नारे गूंजते रहे। पुलिस बल के जवानों ने 21 राउंड हवा में गोलियां चलाकर सलामी दी। साथ ही पुलिस बैंड पर देश भक्ति की धुनें बजाई जाती रहीं।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के कमांडर इन चीफ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के त्याग और बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा यह त्याग, बलिदान और पराक्रम की तीर्थभूमि है। यहां आकर उनका जीवन धन्य हो गया है। ऐसे महान सेनानायक से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बाल गंगाधर तिलक को भी नमन किया।
विज्ञापन
बतौर विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त संजय गोयल ने आजाद के बलिदान को याद किया। इस मौके पर डीएम संजय खत्री, आईजी राकेश सिंह, एसएसपी शैलश कुमार पांडेय, गणेश केशरवानी, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय समेत तमाम लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता राजू जायसवाल मरकरी ने की। संचालन दानबहादुर गुप्ता ने और प्रो श्रीवल्लभ ने आभार जताया।