{"_id":"65374605d7b93aa2cf060f20","slug":"chandra-grahan-2023-last-lunar-eclipse-of-year-will-take-place-on-sharad-purnima-on-28th-2023-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2023: 28 को शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए क्या रहेगी टाइमिंग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandra Grahan 2023: 28 को शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए क्या रहेगी टाइमिंग?
Tue, 24 Oct 2023 12:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:01 PM IST
सार
Chandra Grahan Sutak Kaal Time: 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगा था और अब 28 अक्तूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण जब लगता है तो इस विशेष प्रभाव सभी लोगों के ऊपर रहता है।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण
- फोटो : ANI
विस्तार
साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। चंद्र ग्रहण मध्यरात्रि में 1:04 बजे से 2:22 बजे तक लगा रहेगा। एक घंटे 18 मिनट तक लगने वाले चंद्र ग्रहण के पहले नौ घंटे सूतक काल रहेगा। इस दिन चंद्रमा बृहस्पति ग्रह के निकट होगा।
वहीं, मंगलवार यानी 24 अक्तूबर को चंद्रमा शनि ग्रह के निकट रहेगा। तारामंडल के निदेशक डॉ. वाई रवि किरन ने बताया कि चंद्र ग्रहण को सामान्य तरीके से देखा जा सकता है। इसका आंखों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बताया कि चंद्र ग्रहण की स्थिति तब बनती है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और इसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
इस दौरान पृथ्वी सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है, जिससे चंद्रमा लाल-भूरा या नारंगी रंग में दिखाई देता है। निदेशक ने बताया कि भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित विश्व के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि मिश्रा के अनुसार ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करना चाहिए। कुछ खाने-पीने से भी बचना चाहिए। साथ ही ग्रहण के बाद घर की सफाई करने के बाद ही पूजा-पाठ और दान-दक्षिणा करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य पं. आशीष बताते हैं कि चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को नहीं सोना चाहिए। साथ ही चंद्र ग्रहण से पहले ही तुलसी की पत्ती को तोड़ लें और भोजन में डाल दें। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।
आइए जानते हैं सभी राशियों के ऊपर इस चंद्र ग्रहण का कैसा असर देखने को मिलेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों के ऊपर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के ऊपर इस चंद्र ग्रहण का अच्छा प्रभाव नहीं रहेगा। धन हानि और सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। अचानक से धन लाभ और सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क
आपको 28 अक्तूबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण पर विशेष सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। लोगों से वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह
कार्यक्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन विचलित रहेगा जिससे आपको किसी के साथ बहस हो सकती है।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शुभ रहेगा। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिल सकता है। वाहन और प्रापर्टी में निवेश कर सकते है।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। धन हानि और बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

वृश्चिक
आपके ऊपर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।

धनु
धनु राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण का मिला जुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है।

मकर
इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण का अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।

कुंभ
नौकरीपेशा जातकों के लिए इस चंद्रग्रहण का अच्छा लाभ मिलेगा। नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।

मीन
व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। नई योजनाएं फलीभूत होंगी और पार्टनर का साथ मिलेगा।