फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chances of rain in Prayagraj, Meteorological Department made this prediction

प्रयागराज में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Fri, 02 Jul 2021 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain in Prayagraj, Meteorological Department made this prediction
prayagraj news : प्रयागराज में मौसम। - फोटो : prayagraj
मानसूनी चक्रवाती हवाओं की सक्रियता से शुक्रवार भोर से दोपहर तक कई चरणों में हुई बारिश ने लोगों को अचानक बढ़ी गर्मी से राहत दी है। दोपहर बाद कुछ देर बादलों की आवाजाही बनी रही, फिर तेज धूप परेशानी का कारण बनी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान बढ़ते क्रम में रहेगा। इससे पहले शनिवार सुबह कहीं तेज तो कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबादी हो सकती है। मौसमी उठापटक के बीच उमस भरी गर्मी सताएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भोर में झमाझम फिर कई बार रुक-रुक कर कई बार बादल बरसे। 12 बजे के बाद बारिश थमी तो सूरज और बादलों के बीच जोर आजमाइश होने लगी। दो बजे से तेज धूप परेशानी का कारण बन गई। बारिश के बाद तेज धूप में निकले लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा था। उमस भरी चिपचिपी गर्मी देर रात तक परेशानी का कारण बनी रही। हवाओं की सुस्ती बारिश में बाधा बनी।
विज्ञापन


बारिश के कारण तापमान में मामूली फेरबदल दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 से 28 डिग्री के बीच डोलता रहा। वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित रहा। आर्द्रता अधिकतम 100 और न्यूनतम 75 प्रतिशत रही। हवाओं की गति सुस्त रही। इस कारण उमस हावी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक तापक्रम का आर्द्रता के साथ बढ़ना अच्छे मानसून का संकेत है। आने वाले पांच से सात दिनों में मौसमी उठापटक बनी रहेगी। धूप छांव के बीच बारिश के आसार हैं। शनिवार सुबह बारिश के बाद मौसम सूखा रहेगा। उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed