फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chances of fog, mist and rain for seven days, possibility of increase in cold with drop in temperature.

Weather : सात दिनों तक कोहरे, धुंध बदरी व बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना

Wed, 01 Jan 2025 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 01:25 PM IST
सार

मौसम के जानकारों का कहना है अगले सात दिनों तक कोहरे, धुंध, बदरी व सर्द हवाओं चलने की संभावना है। इसके अलावा तीन से चार दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं। इससे सर्द बढ़ने के साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज होगी।

विज्ञापन
Chances of fog, mist and rain for seven days, possibility of increase in cold with drop in temperature.
मंगलवार को सर्द हवाओं और शीत लहर के प्रकोप ने राहगीरों को खासा परेशान किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लगातार दूसरे दिन भी सर्द हवाओं ने लोगों का कड़ा इम्तिहान लिया। ऐसे में साल का अंतिम दिन वर्ष 2024 का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा सर्दी का प्रकोप बढ़ता गया।

विज्ञापन


मौसम के जानकारों का कहना है अगले सात दिनों तक कोहरे, धुंध, बदरी व सर्द हवाओं चलने की संभावना है। इसके अलावा तीन से चार दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं। इससे सर्द बढ़ने के साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार सुबह से ही धुंध ने कब्जा जमाए रखा था। लगातार दूसरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर तीन बजे के बाद बादलाें की वजह से बारिश के आसार नजर आने लगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पूरे, दिन में ओस गिरने से लोगों को बारिश का एहसास होता रहा। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक इसी प्रकार के मौसम की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकाें का कहना है, कि पश्चिमी विक्षोम की वजह से बारिश की संभावना बन रही है। अगले तीन से चार दिनों में बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। सर्द हवाओं की वजह से गलन भरी सर्दी का अहसास लोगों को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed