फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   chance to be an officer in largest indian bank SBI.

एसबीआई में अफसर बनने का मौका, 2000 पदों पर भर्ती शुरू,

Fri, 05 Apr 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chance to be an officer in largest indian bank SBI.
upi sbi

बैंक की भर्ती परीक्षाओं में जुटे प्रतियोगियों के लिए बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के 2000 पदाें के लिए आवेदन मांगा है। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है।

विज्ञापन

प्रोबेशनरी अफसर बनने के लिए परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य तथा साक्षात्कार, में होगी। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आठ, नौ, 15 और 16 जून को संभावित है।
विज्ञापन


परीक्षा में कुल 100 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। इनमें  अंग्रेजी भाषा के 30 तथा गणित अभिरुचि तथा बुद्धि परीक्षण के 35-35 प्रश्न होंगे। इसके बाद 20 जुलाई को मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ तथा विस्तृत उत्तरीय, दोनों तरह के सवाल होंगे। वस्तुनिष्ठ आधारित पेपर 200 नंबर का होगा, जिसमें 155 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें बुद्धिपरीक्षण और कंम्प्यूटर के 45 प्रश्न 60 नंबर के होंगे। इन्हें एक घंटे में हल करना होगा। डाटा एनालिसिस के 35 सवाल 60 नंबर के होंगेर और समय 45 मिनट मिलेगा। सामान्य अर्थशास्त्र तथा बैंकिंग के 40 प्रश्न 40 नंबर के होंगे। समय 35 मिनट मिलेगा। अंग्रेजी भाषा के 35 प्रश्न 40 नंबर के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें हल करने केलिए 40 मिनट का समय मिलेगा। विस्तृत उत्तरीय के दो प्रश्न 50 नंबर के होंगे। इन्हें हल करने के लिए 30 मिनट मिलेंगे। मुख्य परीक्षा के आधार चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed