फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chance of rain on a stray cloud

भटके बादल पर बारिश के आसार

Tue, 28 Jul 2020 10:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jul 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain on a stray cloud
sky - फोटो : pexel
    विज्ञापन
  •  सुबह दगा दे गए बादल सिर्फ कहीं-कहीं बूंदाबांदी
प्रयागराज। सावन के महीने में सक्रिय मानसून को आवारा बादल सता रहे हैं। कभी बादल आते हैं तो हवाएं सुस्त हो जाती हैं, वहीं कभी स्थानीय चक्रवात के कमजोर होने से बादल दगा दे जाते हैं। उमड़ते घुमड़ते बादल झलक दिखाकर गुम हो रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। सुबह अचानक छाए बादल कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी ही करा सके। फिर घमसी भरी दोपहरी में उमस भरी गर्मी रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि देर रात से बुधवार शाम तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

 
मंगलवार को अधिकतम तापमान बादलों के प्रभाव से करीब तीन डिग्री कम होकर 32.7 डिग्री सेल्सियस पर आया। वहीं न्यूनतम तापमान तेजी दिखाते हुए कुछ बढ़ोतरी के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान यानी रात का पारा 19 जुलाई के बाद 29 डिग्री के पार गया है। साफ है कि रात में गर्मी सताने वाली रहेगी। हवाओं के सुस्त रहने से उमस भी परेशानी का कारण बनेगी। वातावरण में नमी का स्तर बूंदाबांदी के बाद भी कम रहा। असंतुलित आर्द्रता अधिकतम 95 और न्यूनतम 75 फीसदी रही। इस अंतर में कम होना बारिश का कारण बन सकता है। 
विज्ञापन



मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक स्थानीय चक्रवात के सक्रिय होने के आसार हैं। ऐसे में देर रात से बारिश होने की संभावना है। बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed