फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   chance of drowning black money of Atiq ahmad engaged in real estate

कौन लेगा हिसाब: जो डरते थे अब वही लूटेंगे अतीक की अरबों की काली कमाई, यहां लगा है माफिया का सबसे ज्यादा पैसा

Sat, 22 Apr 2023 05:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Apr 2023 05:22 PM IST
सार

अतीक की काली कमाई का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट के कारोबार में लगा हुआ है। दो दर्जन से अधिक फर्में उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके सालों व करीबियों के नाम हैं। 

विज्ञापन
chance of drowning black money of Atiq ahmad engaged in real estate
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक की हत्या के बाद उसका अरबों का रियल एस्टेट का कारोबार डूब सकता है। महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों तक फैले प्रापर्टी कारोबार में माफिया की काली कमाई भी लगी हुई है। 

विज्ञापन

फायदा उठाने की फिराक में कई बिजनेस पार्टनर
अतीक-अशरफ की हत्या के बाद उसका परिवार पूरी तरह बिखर चुका है, बर्बाद भी हो चुका लगता है। गर्दिश के मौजूदा दिनों का फायदा उठाने की फिराक में कई बिजनेस पार्टनर हैं। इनमें से कुछ कारोबारी एसटीएफ और ईडी के पास भी सूचीबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रियल एस्टेट कारोबार डूबने की कगार पर
अतीक की काली कमाई का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट के कारोबार में लगा हुआ है। दो दर्जन से अधिक फर्में उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके सालों व करीबियों के नाम हैं। शहर के कई नामचीन बिल्डरों और कारोबारी समूहों के साथ भी अतीक साझीदार रहा है। दर्जन भर से अधिक बड़े बिल्डर प्रत्यक्ष रूप से उसके पार्टनर रहे हैं। इस बीच पहले असद का एनकाउंटर और बाद में अतीक-अशरफ की भी हत्या से उसका रियल एस्टेट कारोबार डूबने की कगार पर है।

विज्ञापन

अब न कोई हिसाब रखने वाला है, न मांगने वाला
वजह है कि कारोबार संभालने और हिसाब-किताब देखने में सक्षम अतीक की 50 हजार रुपये की इनामी बीवी शाइस्ता परवीन एसटीएफ के डर से छिपती फिर रही है। माफिया के दो जवान बेटे अली और उमर जेल में हैं। शेष दो नाबालिग बेटों को प्रशासन ने बाल गृह में रखा है। अब न कोई हिसाब रखने वाला है, न मांगने वाला। बिजनेस पार्टनरों पर माफिया के परिवार का दबाव भी खत्म हो गया लगता है। इसका अंदाजा यूपी में रियल एस्टेट कारोबार में दखल रखने वाले अतीक के करीबी व साझीदार बिल्डर से असद के हिसाब मांगने के वायरल ऑडियो से भी लगता है। यह ऑडियो एसटीएफ की जांच का हिस्सा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed