{"_id":"5e18d9c98ebc3e87b0707a6a","slug":"champat-rai-will-unveil-the-proposed-model-of-ram-temple-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज माघ मेले में चंपत राय ने किया राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज माघ मेले में चंपत राय ने किया राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का अनावरण
Sun, 12 Jan 2020 06:03 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Jan 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर की प्रस्तावित संरचना
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद विश्व हिंदू परिषद रविवार को राम मंदिर के मॉडल को सामने लेकर आए। परेड ग्राउंड में स्थित शिविर में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने मॉडल का अनावरण किया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
बता दें कि प्रयागराज में लगे माघ मेला के शिविर में पिछले कुछ दिनों से यह मॉडल विहिप के शिविर में तैयार किया जा रहा था। अब इस मॉडल का दीदार आम लोग आज से कर सकेंगे।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से अयोध्या में राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का निर्माण कार्य विहिप के शिविर में चल था। इसके लिए सीतापुर के कलाकार यहां डेरा जमाए हुए थे। वहां की एक स्वयंसेवी संस्था की देखरेख में मॉडल बनाया जा रहा था। खास बात यह कि यह कार्य नि:शुल्क किया गया।
विज्ञापन
रविवार को हुई बैठक में संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता के लिए हिंदू समाज की एकता एवं वर्तमान समय में हिंदू समाज संस्कृत के समक्ष खड़ी चुनौतियों और ज्वलंत विषयों को चिंतन के लिए कार्यक्रम हो रहा है। इसमें धर्मांतरण, घर वापसी समेत तमाम मुद्दों पर विहिप पदाधिकारी ने मंथन की। बैठक के समापन पर रविवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय भी मौजूद रहे।
वहीं, माघ मेले में 20 जनवरी को विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक होगी। इस दौरान राम मंदिर निर्माण को लेकर मंडल महत्वपूर्ण निर्णय लेगा। 21 जनवरी को संत सम्मेलन में राम मंदिर मुद्दे पर देशभर से आए साधु-संतों का मंथन होगा। इस बैठक में धर्मांतरण, संस्कृति और पवित्र नदियों की रक्षा पर चर्चा होगी।
गौरतलब है कि कुंभ मेले के दौरान भी विहिप शिविर में राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल को रखा गया था लेकिन, अब जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तय हो गया है तो विहिप ने मंदिर के मॉडल में थोड़ा परिवर्तन किया है।