{"_id":"6262dc76110bf05eb8032b0f","slug":"challenged-the-election-of-bjp-mla-harsh-vardhan-bajpai-congress-candidate-anugrah-narayan-singh-filed-a-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भाजपा विधायक हर्षवर्धन के निर्वाचन को चुनौती, कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण ने दायर की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भाजपा विधायक हर्षवर्धन के निर्वाचन को चुनौती, कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण ने दायर की याचिका
Fri, 22 Apr 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:18 PM IST
सार
याची अनुग्रह नारायण सिंह का कहना है कि विपक्षी ने सरकारी संपत्ति को अपनी संपत्ति बताया है और 22 करोड़ की संपत्ति को साढ़े तीन करोड़ दिखाया है। यह भी आरोप है कि पिछले 2017 के नामांकन से भिन्न जानकारी इस वर्ष दी गई है। उन पर लोन बकाया है, लेकिन बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से अदेय प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।
विज्ञापन
prayagraj news: शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के चुनाव की वैधता को कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। चुनाव याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र व रवीन्द्र सिंह के जरिए दाखिल की गई। याचिका में विधायक बाजपेयी पर चुनाव आयोग को अपनी शैक्षिक योग्यता, संपत्ति, बैंक लोन को लेकर झूठा हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
याची अनुग्रह नारायण सिंह का कहना है कि विपक्षी ने सरकारी संपत्ति को अपनी संपत्ति बताया है और 22 करोड़ की संपत्ति को साढ़े तीन करोड़ दिखाया है। यह भी आरोप है कि पिछले 2017 के नामांकन से भिन्न जानकारी इस वर्ष दी गई है। उन पर लोन बकाया है, लेकिन बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से अदेय प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। साथ ही एक ही साल में दो डिग्रियां हासिल की हैं। यह सब करप्ट प्रैक्टिस की श्रेणी में आता है। याचिका में झूठा हलफनामा दाखिल करने के कारण चुनाव रद करने की मांग की गई है।
विज्ञापन