फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Challan of retired Subedar accused of molestation got bail from the court

Prayagraj News : छेड़छाड़ के आरोपी रिटायर सूबेदार का चालान, कोर्ट से मिली जमानत मिली

Sat, 17 Sep 2022 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 10:53 PM IST
सार

 एक दिन पहले उसे पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी कुमार यादव निवासी औरंगाबाद थाना कंदरापुर जिला आजमगढ़ ने खुद को रिटायर सूबेदार मेजर बताया। हालांकि, वह कोई आईडी नहीं दिखा पाया। 

विज्ञापन
Challan of retired Subedar accused of molestation got bail from the court
Prayagraj News : छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी सूबेदार मेजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ से आ रही 20 वर्षीय छात्रा से बस में रास्ते भर छेड़छाड़ करने के आरोपी का सिविल लाइंस पुलिस ने चालान कर दिया। खुद को रिटायर सूबेदार मेजर बताने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत दे दी गई। एक दिन पहले उसे पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी कुमार यादव निवासी औरंगाबाद थाना कंदरापुर जिला आजमगढ़ ने खुद को रिटायर सूबेदार मेजर बताया। हालांकि, वह कोई आईडी नहीं दिखा पाया। 

विज्ञापन



उसका यह भी कहना था कि वह एक बिजनेस करता है और उसी के सिलसिले में छात्रा से नंबर मांग रहा था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 46 वर्षीय आरोपी शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां सात साल से कम की सजा का प्रावधान होने के चलते उसे जमानत मिल गई। 

विज्ञापन

परीक्षा देने के बाद लौट रही थी छात्रा 
शिवकुटी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बीएड कर रही है। वह प्रैक्टिकल परीक्षा देने गोरखपुर गई थी। वहां से वह आजमगढ़ स्थित अपने रिश्तेदार के घर चली आई। शुक्रवार को वह रोडवेज बस से वापस आ रही थी तभी यह घटना हुई। आरोप है कि बस जैसे ही चली, बगल की सीट पर बैठा अधेड़ उसे गलत तरीके से छूने लगा। मना करने पर वह हाथ हटा लेता लेकिन कुछ देर बाद फिर हरकतें शुरू कर देता था। रास्ते भर उसने ऐसा ही किया।


बस के प्रयागराज पहुंचने पर वह मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर भी नहीं माना तो उसने अपनी सीट बदल ली। सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर चौकी के पास बस पहुंचने पर छात्रा उतरने लगी तो उसका हाथ पकड़कर भी खींच लिया। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और फिर आरोपी को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। 

धौंस जमाने की भी कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हनुमान मंदिर चौकी के पास भीड़ ने आरोपी को पीटना शुरू किया तो उसने धौंस जमाने की कोशिश की। खुद को रिटायर सूबेदार मेजर बताया। हालांकि इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई और आगे की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed