फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaitra Navratri: Wishing for peace and good luck in the world from Mother Siddhidatri, the completion of Navratri

चैत्र नवरात्रि : मां सिद्धिदात्री से विश्व में शांति-सौभाग्य की कामना, नवरात्र की पूर्णाहुति

Sun, 10 Apr 2022 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 11:01 PM IST
सार

रविवार की सुबह पौ फटने के साथ ही नौ दिवसीय अनुष्ठानों की विदाई में आस्थावान जुट गए। घर-घर में नवरात्रि के नौ दिवसीय अनुष्ठानों की पूर्णाहुति शुरू हो गई। दो साल बाद कोरोना संक्रमण का डर न होने की वजह से देवी मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों पर सुबह ही लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri: Wishing for peace and good luck in the world from Mother Siddhidatri, the completion of Navratri
Prayagraj News : ललितादेवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

संगमनगरी में वासंतिक नवरात्र की महानवमी पर रविवार को घरों से लेकर शक्तिपीठों तक आदिशक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौवें स्वरूप में मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ ही नौ दिवसीय अनुष्ठानों की पूर्णाहुति कर दी गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विकारों के शमन और सुख-समृद्धि की कामना से आहुतियां दी गईं। देवी मंदिरों में मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का शृंगार किया गया और इसके बाद कलशों में प्रतिष्ठापित मां को विदा किया।

विज्ञापन




रविवार की सुबह पौ फटने के साथ ही नौ दिवसीय अनुष्ठानों की विदाई में आस्थावान जुट गए। घर-घर में नवरात्रि के नौ दिवसीय अनुष्ठानों की पूर्णाहुति शुरू हो गई। दो साल बाद कोरोना संक्रमण का डर न होने की वजह से देवी मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों पर सुबह ही लंबी कतारें लग गईं। व्रत रखकर कलश स्थापना करने वाले भक्तों ने परिवार के सदस्यों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंडों में सुख-समृद्धि की कामना से आहुतियां दीं।

विज्ञापन

Chaitra Navratri: Wishing for peace and good luck in the world from Mother Siddhidatri, the completion of Navratri
Prayagraj News : अलोपशंकरी शक्तिपीठ। - फोटो : प्रयागराज

कल्याणी देवी में उमड़ी भारी भीड़

व्रतियों ने नौ दिवसीय अनुष्ठान के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री से घर-परिवार, समाज से लेकर पूरे विश्व में शांति और कल्याण के लिए मां से प्रार्थना की। महाशक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुशील पाठक और श्यामजी पाठक की देखरेख में मां दुर्गा ने नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का भव्य शृंगार किया गया। मां सिद्धिदात्री के दर्शन के लिए भोर से लेकर आधी रात तक भक्तों का रेला उमड़ता रहा।



इसी तरह मीरापुर में मां ललिता देवी के मंदिर में पुजारी शिवमूरत मिश्र के आचार्यत्व में शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा के अलावा महामंत्री धीरज नागर समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में दर्शन-पूजन चला।



इसी तरह अलोपीबाग स्थित अलोपशंकरी मंदिर में भी मां सिद्धिदात्री की सविधि पूजा- आरती की गई। चौक गंगादास स्थित खेमामाई मंदिर के अलावा सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन के दुर्गा मंदिर, सुल्तानपुर भावा काली मंदिर, मुट्ठीगंज कालीबाड़ी, कर्नलगंज कालीबाड़ी के अलावा धूमनगंज कालीबाड़ी समेत अन्य देवी मंदिरों में भी घंटे-घड़ियाल, मंत्रोच्चार के साथ महानवमी की पूर्णाहुति कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed